ग्वालियर कलेक्टर ने 20 शस्त्रधारियों को दिया नोटिस

MP NEWS: ग्वालियर में बिजली बिल वसूली कंपनी के कर्मचारियों को बिजल बिल बकायादारों को बंदूक दिखाना भारी पड़ गया.कलेक्टर ने इन बकायादारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया है.
MP NEWS: ग्वालियर में बिजली कंपनी की सूची के आधार पर कलेक्टर ने 20 हथियार लाइसेंसियों को नोटिस जारी किए हैं। इनकी तामील पुलिस थानों के माध्यम से कराई जा चुकी है। उक्त सभी पर बिजली बिल की 51 हजार से लेकर 9 लाख रुपए तक की राशि बकाया है। सभी को कलेक्टर ने 25 नवंबर को पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
MP NEWS: बिजली कंपनी ने भेजी थी बकायादारों की लिस्ट
बिजली कंपनी ने 16 अक्टूबर को 7 पुलिस थाना क्षेत्र के 24 बकायादारों की सूची कलेक्टर के पास भेजी थी। इनका परीक्षण करने के बाद 20 बकायादारों को 18 नवंबर को नोटिस जारी हुए। बाकी 4 लोग ऐसे हैं जिनके लाइसेंस पहले से ही सस्पेंड हैं। कंपनी ने अपने पत्र में लिखा है कि कुछ बकायादारों की पत्नी पर बिल बकाया है।
MP NEWS: बंदूक दिखाकर डराते थे बकायादार
टीम जब वसूली के लिए पहुंचती है तो लाइसेंसी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लाइसेंसी हथियार का डर दिखाता है। इससे वसूली में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसी आधार पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बिजली कंपनी के प्रस्ताव से सहमत होते हुए बकायादार व उनके परिवार के नाम जारी लाइसेंस सस्पेंड करने नोटिस जारी किए। उन्होंने भी माना है कि लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग कर सकता है। उक्त सभी लोगों को अब न्यायालय में उपस्थित होकर बअपना पक्ष रखना होगा। नोटिस में उल्लेख है कि यदि निर्धारित तारीख पर लाइसेंसी गैर हाजिर रहेगा जो फिर एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
