उन्होंने कहा कि आने वाले 25 सालों में नई पीढ़ी के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथन “बंटोगे तो कटोगे” को सही ठहराते हुए कहा कि देश में कुछ राजनीतिक दलों की तुष्टिकरण की नीतियों के कारण देश की डेमोग्राफी बदल रही है, और इससे देश में अशांति फैलाने वाले लोगों को संरक्षण मिल रहा है।
विजयवर्गीय ने सभा में सनातन धर्म के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमारे धर्म, हमारी परंपराएं, और हमारे धर्मग्रंथ विश्व में सर्वोच्च हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गंभीरता से विचार करें और सनातन धर्म के साथ चलें ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिल सके।
उन्होंने हरियाणा के उदाहरण का भी जिक्र किया, जहां जनता ने यह साबित किया कि वे बंटने नहीं देंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम एकजुट रहें और अपने धर्म और परंपराओं की रक्षा करें।
READ MORE: International Day of the Girl Child: Empowering the Next Generation
