तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर दे रहे धरना

MP NEWS: राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में 3 महीने से सैलरी नहीं मिलने के विरोध में 500 से अधिक वार्ड बॉय और टेक्नीशियन आज हड़ताल पर हैं। सुबह 7 बजे से सभी कर्मचारी अस्पताल के सामने धरने पर बैठे हैं।जिससे अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है.
MP NEWS: हड़ताल पर हमीदिया कर्मचारी
कर्मचारियों का कहना है कि दिवाली के समय तीन महीने का वेतन बड़ी मुश्किल से दिया था। अब फिर दो माह का वेतन रोक लिया है। जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। महंगाई के इस दौर में वैसे भी 8 हजार रुपए महीना मानदेय दिया जा रहा है। इसमें भुगतान में देरी हो रही है।वहीं, दूसरी तरफ हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक सुनीत टंडन ने बताया कि हड़ताल जैसी कोई बात हमारे सामने नहीं आई है।
MP NEWS: तीन महीने से नहीं मिला वेतन
गांधी मेडिकल कॉलेज ने एजाइल कंपनी को पिछले तीन महीने से पेमेंट नहीं किया है। इसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी रोक दी। कंपनी की 15 करोड़ से अधिक की रकम जीएमसी पर बकाया होने की बात सामने आई है। दो महीने जब कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, तब कंपनी को 1 करोड़ रुपए दिए गए। जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी जारी की गई। हालांकि, उसमें दिवाली बोनस नहीं था।
MP NEWS: यह हैं कर्मचारियों की मांगें
वेतन महीने की 1 तारीख से 8 तारीख तक मिलना चाहिए ।
बचा हुआ बोनस मिलना चाहिए और आगे से बोनस टाइम पर मिले
सरकारी छुट्टी मिले, डबल ड्यूटी का भुगतान मिले।
सभी आउट सोर्स कर्मचारियों जॉइनिंग लैटर दिया जाए।
MP NEWS: मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तबतक हड़ताल जारी रहेगी. सैलरी नहीं मिलने से हम अपने बच्चों का सही से पालन-पोषण नहीं कर पा रहे हैं। हमारे वार्ड बॉय, ओटी टेक्नीशियन एवं ऑपरेटर सभी लोग कम से कम 500-600 की संख्या में 10 दिसंबर को हड़ताल करेंगे। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी। तब तक हड़ताल खत्म नहीं करेंगे।
