Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Thamma Trailer Release: हॉरर- कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज….
  • एंटरटेनमेंट

Thamma Trailer Release: हॉरर- कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज….

Hema Gupta September 27, 2025

Thamma Trailer Release: मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की नई फिल्म ‘थामा’ का मच अवेटड ट्रेलर 26 सितंबर को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में यूनिवर्स की ‘स्त्री’ यानी श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म के प्रोड्यूसर- डायरेक्टर और एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी हिस्सा लिया।

Read More: Suryakumar Yadav Viral Video: वेल्लालागे के साथ सूर्या का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

ट्रेलर में क्या है?

2 मिनट 54 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत रश्मिका मंदाना की आवाज से होती है वो कहती हैं कि ‘ तुम बेताल हो औऱ पृथ्वी व इंसानों की रक्षा के लिए बनाए गए हो’ इसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दिकी का डरावना एंट्री होता है, जो कहते हैं कि अब हम इंसानों का खून पियेंगे और नए बेताल बनाएंगे।

ट्रेलर में आयुष्मान खुराना अपनी कॉमिक टाइमिंग के साथ सामने आते हैं और उनके और रश्मिका के बीच की प्रेम कहानी दिखाई जाती है। धीरे-धीरे उनके शरीर में बदलाव दिखते हैं—उनके दांत लंबे और नुकीले हो जाते हैं, और यहीं से फिल्म का मेन प्लॉट शुरू होता है।

इंटेंस लवस्टोरी…

ट्रेलर लॉन्च के दौरान बताया गया कि – ‘यह फिल्म मैडॉक यूनिवर्स की पहली प्रेम कहानी फिल्म है। आयुष्मान और रश्मिका के बीच की लव स्टोरी को थामा बनने की कहानी के साथ जोड़ा गया है, जिससे यह फिल्म यूनिवर्स की बाकी फिल्मों से अलग और रोमांचक बनती है।

‘स्त्री-मुंज्या’ के बाद ‘थामा’

‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। इससे पहले ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ रिलीज हो चुकी हैं। दर्शकों को अब इस यूनिवर्स में पहली बार खूनी प्रेम कहानी और वैम्पायर रोमांस देखने को मिलेगा।

निर्देशन और रिलीज डेट…

फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। ‘थामा’ इस साल दीवाली, 21 अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी, परेश रावल और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Avimukteshwaranand: PM और राष्ट्रपति पर टिप्पणी बनी विवाद का कारण, शंकराचार्य को कोर्ट का समन!
Next: aaj ka rashifal in hindi: 28 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.