Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन, लगी आग, 22 से ज्यादा लोगों की मौत
  • देश-विदेश

थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन, लगी आग, 22 से ज्यादा लोगों की मौत

himani Shrotiya January 14, 2026
Thailand Train Crane Accident: थाईलैंड में एक बड़ा हादसा हुआ। बैंकॉक से थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत जा रही एक ट्रेन उस समय पटरी से उतर गई जब एक क्रेन उसके ऊपर गिर गई। इस हादसे में करीब 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 80 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

65 फीट ऊंचाई से गिरी क्रेन

क्रेन का इस्तेमाल रेल ब्रिज के निर्माण में किया जा रहा था। इसी दौरान 120 KM/प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पैसेंजर ट्रेन पर 65 फीट ऊंचाई से क्रेन गिर गई। इसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त होकर पटरी से उतर गए। कुछ डिब्बों में आग भी लग गई। हादसे के समय ट्रेन में 195 लोग सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, इनमें ज्यादातर यात्री स्कूल के छात्र थे।

थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन
थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन

Thailand Train Crane Accident: 22 से ज्यादा लोगों की मौत

यह हादसा नाखोन राचासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई। हादसे के वक्त ट्रेन बैंकॉक से उबोन राचाथानी जा रही थी। क्रेन ट्रेन के 3 डिब्बों पर गिरा, जिनमें से 2 डिब्बों में सबसे ज्यादा लोग सवार थे। इन्हीं डिब्बों में जानमाल का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

हादसे के कुछ ही मिनट बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कई यात्री डिब्बों में फंसे हुए थे, जिन्हें कटिंग और स्प्रेडिंग की मदद से बाहर निकाला गया। प्रशासन और रेलवे अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्रेन आखिर क्यों गिरी और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं। 

ट्रेन में लगा आग
ट्रेन में लगा आग

हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाया जा रहा

Thailand Train Crane Accident: इस क्रेन का इस्तेमाल थाईलैंड में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क बनाने के लिए 5.4 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट में किया जा रहा था। इस प्रोजेक्ट को चीन ने सपोर्ट दिया हुआ है। इसका लक्ष्य चाइना की विशाल “बेल्ट एंड रोड” बुनियादी ढांचा पहल के हिस्से के रूप में 2028 तक लाओस के माध्यम से बैंकॉक को चीन के कुनमिंग से जोड़ना है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: तेज प्रताप यादव का वनवास खत्म, चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू, बोले – परिवार के साथ रहें
Next: Today Prayagraj News: प्रयागराज में 4 बच्चों की डूबने से मौत!

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.