Thailand Cambodia Border Clash: दक्षिण-पूर्व एशिया में एक बार फिर तनाव गहरा गया है. थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर स्थित एक इलाके में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने की घटना ने दोनों देशों के रिश्तों में नई खटास पैदा कर दी है कंबोडिया का आरोप है कि थाई सैनिकों ने बुलडोजर चलाकर मूर्ति को गिराया जबकि थाईलैंड इसे सीमा सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रहा है ।
Read More:- बेंगलुरु: प्रपोजल ठुकराने पर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट आरोपी गिरफ्तार
Thailand Cambodia Border Clash: मूर्ति तोड़ने का आरोप, VIDEO से भड़का विवाद
एशियानेट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सोमवार 22 दिसंबर की है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा क्षेत्र में मौजूद सैनिक बुलडोजर की मदद से भगवान विष्णु की मूर्ति को गिरा देते हैं कंबोडिया ने इस कार्रवाई पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा है कि मूर्ति उसके क्षेत्र में स्थित थी और थाईलैंड ने अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है ।
कंबोडिया का दावा: हमारे इलाके में थी मूर्ति
कंबोडिया के प्रीह विहार प्रांत के सरकारी प्रवक्ता किम चानपनहा ने बताया कि यह मूर्ति साल 2014 में स्थापित की गई थी और यह थाई सीमा से करीब 100 मीटर अंदर कंबोडिया की ओर स्थित थी उनका कहना है. कि मूर्ति धार्मिक आस्था से जुड़ी थी और उसे तोड़ना सीधे तौर पर संप्रभुता और संस्कृति पर हमला है।
6 महीने से चल रहा है मंदिर विवाद
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच प्रीह विहार मंदिर क्षेत्र को लेकर पिछले छह महीनों से विवाद चल रहा है। जून में दोनों देशों के बीच सीमित सैन्य संघर्ष भी हुआ. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता के बाद सीजफायर हुआ. दिसंबर में फिर हालात बिगड़ गए अब तक इस संघर्ष में 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख से अधिक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है.कंबोडिया और थाईलैंड का यह टकराव नया नहीं है। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद करीब 118 साल पुराना है। विवाद की जड़ में प्रीह विहार और ता मुएन थॉम जैसे प्राचीन मंदिर हैं। सियाम साम्राज्य (थाईलैंड) के बीच सदियों पुराने संघर्ष की छाया आज भी इन मंदिरों और सीमाओं पर दिखती है।
