Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • TEX vs LAKR MLC 2025: टेक्सास सुपरकिंग्स ने शाहरुख की टीम LA नाइटराइडर्स को 57 रन से हराया…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

TEX vs LAKR MLC 2025: टेक्सास सुपरकिंग्स ने शाहरुख की टीम LA नाइटराइडर्स को 57 रन से हराया…

Hema Gupta June 16, 2025

TEX vs LAKR MLC 2025: मेरिका में खेले जा रहे मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MLC) में रविवार को खेले गए मुकाबले में शाहरुख खान की टीम लॉस एंजलिस नाइटराइडर्स को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। टीम ने इस सीजन का सबसे कम स्कोर (124 रन) बनाया और टेक्सास सुपरकिंग्स के हाथों 57 रन से हार गई।

Read More: Ind vs NZ Series 2026 Schedule: वर्ल्डकप से पहले घर में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, 5 T20 और 3 वनडे भी शामिल…

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला पड़ा भारी…

लॉस एंजलिस नाइटराइडर्स के कप्तान सुनील नरेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टेक्सास सुपरकिंग्स, जो कि चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइज़ी है, ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में LA नाइटराइडर्स की टीम 17.1 ओवर में सिर्फ 124 रन पर ढेर हो गई।

नूर अहमद ने पलटा मैच, बने प्लेयर ऑफ द मैच…

टेक्सास सुपरकिंग्स की जीत के हीरो रहे अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर नूर अहमद, जिन्होंने केवल रन ही नहीं रोके, बल्कि मैच का रुख पलट दिया। उन्होंने 4 विकेट लिए, जिसमें आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे स्टार खिलाड़ियों के विकेट शामिल थे। नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

TSK की बैटिंग में रहा संतुलन…

टेक्सास की ओर से कई बल्लेबाजों ने अहम योगदान दिया:

1. डेरिल मिचेल: 36 रन (33 गेंद)

2. डेवोन कॉनवे: 34 रन (22 गेंद)

3. डोनोवन फरेरा: 32 रन (16 गेंद)

4. शुभज्ञन रंजने: 24 रन

लॉस एंजलिस की ओर से गेंदबाज़ी में आंद्रे रसेल और शैडली वैन शाल्कविक ने 1-1 विकेट झटके।

नाइटराइडर्स की बल्लेबाजी रही फेल…

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी LA नाइटराइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 89 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे।

1. एलेक्स हेल्स: 25 रन

2. मैथ्यू ट्रम्प: 23 रन

3. उन्मुक्त चंद: 22 रन

4. शैडली वैन शाल्कविक: 27 रन (नौवें नंबर पर)

टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल सिर्फ 1 रन पर आउट हो गए जबकि कप्तान सुनील नरेन खाता भी नहीं खोल सके।

सीजन की दूसरी हार, पॉइंट्स टेबल में फिसली LA नाइटराइडर्स…

यह LA नाइटराइडर्स की टूर्नामेंट में दूसरी हार है। इस हार के बाद टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, टेक्सास सुपरकिंग्स ने अपनी दूसरी जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MOHAN YADAV: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर से लाड़ली बहनों को देंगे बड़ी सौगात, 1551 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर
Next: Labour Scheme: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के सशक्तिकरण की नई पहल

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.