Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Temple theft: खरगापुर मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी और नकद माल बरामद
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Temple theft: खरगापुर मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी और नकद माल बरामद

divya mistry June 26, 2025

Temple theft: टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र में स्थित श्री महागौरी महादेव धाम मंदिर से चांदी के छत्रों और दानपेटी से नकद चोरी के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Temple theft
Temple theft

Temple theft: मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई

फरियादी पूरनलाल अहिरवार निवासी सतराई बडेरा ने 18 जून 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने मंदिर से 14 चांदी के छत्र (अनुमानित कीमत ₹20,000) और दानपेटी से लगभग ₹5,000 की चोरी की है। इस शिकायत पर थाना खरगापुर में अपराध क्रमांक 210/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Temple theft: खरगापुर और बल्देवगढ़ के सुनारों को बेच दिया

पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुल प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई। तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से मुख्य आरोपी सोनू कुशवाहा (24 वर्ष) निवासी सतराई बडेरा को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने छत्रों को खरगापुर और बल्देवगढ़ के सुनारों को बेच दिया है।

कुल बरामद मशरूका ₹40,500 का है

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले धमेंद्र सोनी (निवासी बल्देवगढ़) और जगदीश सोनी (निवासी खरगापुर) को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। दोनों के पास से चोरी गया चांदी गलाकर प्राप्त 381 ग्राम धातु (अनुमानित कीमत ₹38,000) और ₹2,500 नकद बरामद किए गए। कुल बरामद मशरूका ₹40,500 का है।

Temple theft: टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुल प्रसाद प्रजापति, चौकी प्रभारी चंदन शाक्य, साइबर सेल प्रभारी मयंक नगाईच समेत कई पुलिसकर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।

रिपोर्टर – शिवराज सिंह, खरगापुर

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: ब्राज़ील BRICS समिट में बड़ा ड्रामा: शी जिनपिंग नहीं आएंगे
Next: Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार, इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.