हिमाचल प्रदेश में तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारतीय राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मंगलवार को 17 राज्यों में कोहरा और 9 राज्यों में बारिश की भी संभावना जताई है।
हिमाचल में बर्फबारी के कारण कुकुमसेरी क्षेत्र सबसे ठंडा रहा। यहां रात का तापमान -12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि ताबो में -10.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में भी ठंड से दो लोगों की मौत हुई है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के 43 जिलों में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। सहारनपुर में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। गाजियाबाद में ठंड के चलते कक्षा 8 तक के बच्चों को 18 जनवरी तक छुट्टी दे दी गई है। कुछ जिलों में आज अलर्ट भी है।
मौसम विभाग ने बताया कि आज राजस्थान के 15 जिले प्रभावित होने की संभावना है. जोधपुर में कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए 14-15 जनवरी तक और सवाई माधोपुर के स्कूलों में 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
श्रीनगर में तापमान -5.1 डिग्री रहा
कश्मीर घाटी में शीतलहर जारी है। हालांकि कई दिनों बाद सोमवार सुबह श्रीनगर में धूप खिली रही। इससे पहले रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस से गिरकर -5.1 डिग्री सेल्सियस हो गया था। पहलगाम में सबसे कम तापमान -8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
महाकुंभ में मौसम अपडेट करने के लिए वेबपेज लॉन्च
इसके अलावा मौसम विभाग ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में मौसम अपडेट के लिए वेबपेज लॉन्च किया है। यह प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, आगरा, कानपुर और वाराणसी सहित पड़ोसी शहरों के लिए प्रति घंटा, तीन घंटे और साप्ताहिक पूर्वानुमान देता है।
15 जनवरी को 3 राज्यों में बारिश, 7 में कोहरा
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में बारिश का अलर्ट, हिमाचल, यूपी, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मोजराम और त्रिपुरा में घना कोहरा रहेगा। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में बिजली गिरने की संभावना है।
