साउथ के फेमस कपल रहे सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य अब अलग हो चुके हैं। इसी बीच तेलंगाना मिनिस्टर कोंडा सुरेखा ने दोनों के तलाक पर विवादित बयान दिया। सुरेखा ने BRS के लीडर केटी रामा राव को इस तलाक के पीछे का कारण बताया था। कोंडा सुरेखा के इस कमेंट के सामने आने के बाद खुद सांमथा, नागा चैतन्य और नागार्जुन ने बयान जारी कर मिनिस्टर के आरोपों को निराधार बताया। वहीं अल्लू अर्जुन से लेकर Jr. NTR तक साउथ के कई सेलेब्स ने इस मामले में सामंथा का सपोर्ट किया, और सुरेखा के बयान की आलोचना की।
Read More- कौन है Bigg Boss 18 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट? एक हफ्ते की फीस जान हो जाएंगे हैरान
वापस लिया बयान
3 अक्टूबर को विवाद बढ़ता देख सुरेखा ने ट्वीट कर अपने बयान पर माफी मांगी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘मैंने महिलाओं को अपमानित करने पर सवाल उठाते हुए कमेंट किया था। सामंथा, यह कमेंट आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं था। आप जिस तरह अपने दम पर बड़ी हुई, वह देखकर मैं न सिर्फ प्रभावित हूं, बल्कि आप मेरी आदर्श भी हैं।’
Read More- स्टेज पर लड़खड़ाया हिना का पैर, कार्तिक ने संभाला
क्या है पूरा मामला
बता दे की हाल ही में कोंडा सुरेखा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो कह रही हैं कि ‘KTR को हीरोइनों का शोषण करने की आदत है। उन्होंने कई एक्ट्रेस के साथ रेव पार्टी की, उन्हें ड्रग्स की आदत लगा दी और फिर ब्लैकमेल किया।
नागा और सामंथा के तलाक का कारण भी वो हैं। उन्होंने दोनों के फोन टैप किए थे। उनकी वजह से कई एक्ट्रेस जल्दी शादी करके सिनेमा से बाहर निकल जाती हैं।’
