Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Tejasswi Prakash Karan Wedding: ‘बिग बॉस 15’ के इस फेमस कपल की जल्द होगी शादी..
  • एंटरटेनमेंट

Tejasswi Prakash Karan Wedding: ‘बिग बॉस 15’ के इस फेमस कपल की जल्द होगी शादी..

Hema Gupta March 20, 2025

Tejasswi Prakash Karan Wedding: टीवी सिनेमा के जाने माने एक्टर्स जो अपनी लवलाइफ के चलते सुर्खियो में बने रहते हैं। इस कपल की जोड़ी लोगो को काफी पसंद है। यह कपल और कोई नहीं बल्कि रियलिटी शो सीजन “बिग बॉस 15” के फेमस कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा हैं। इनकी लवस्टोरी काफी फेमस है, और इनके फैंस को इनके शादी का बेसब्री से इतंजार था, ऐसे में तेजस्वी प्रकाश की मम्मी ने क्लियर कर दिया है कि इस साल करण और तेजस्वी की शादी हो जाएगी।

Read More: IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा सितारों का मेला…

तेजस्वी की मां ने शादी का किया खुलासा..

तेजस्वी प्रकाश इन दिनों सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का हिस्सा हैं। ऐसे में तेजस्वी की मां उस शो में पहुंची उस दौरान जब उस शो की जज फराह खान ने तेजस्वी प्रकाश की मां से पूछा ‘इसकी शादी कब होगी?’ जिसके जवाब में एक्ट्रेस की मां ने कहा, “इस साल ही दोनों की शादी हो जाएगी”। 2025 के अंत तक हमेशा के लिए एक-दूसरे के हमसफर बन जाएंगे।

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

टेलीविजन के पसंदीदा रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15 सीजन’ में तेजस्वी प्रकाश और करण दोनों इस शो का हिस्सा थे। इसी शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, और दोनों की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। लेकिन सभी का कहना था इन दोनों का प्यार बस शो तक है। शो के खत्म होते ही इनका रिश्ता भी खत्म हो जाएगा। लेकिन दोनों ने लोगों की बातों को गलत शाबित कर दिया है। और अब तक दोनों साथ है। और दोनों की जल्द शादी होने की भी खबरें सामने आ रही हैं।

इस समय क्या कर रही हैं तेजस्वी..

सोनी टीवी के कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रही हैं। इस शो में तेजस्वी एक केंडिडेट है, जो अपनी कुकिंग स्किल्स का एक और टैलेंट जजेज के साथ साथ ऑडियंस को भी दिखा रहीं है। वो इस शो से सबित कर रहीं है कि वो न सिर्फ एक्टिंग बल्कि खाना बनाने में भी निपुण हैं। इस शो की जजेज फराह खान, रणवीर बरार और विकास खन्ना है। जिनको इम्प्रेस करने का तेजस्वी कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

जजेज से ने शादी की दी बधाई..

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की जज फराह खान के सवाल के बाद तेजस्वी की शादी की कन्फर्मेंशन के बाद फराह खान ने तेजस्वी को बधाई दी, तो इस पर एक्ट्रेस ने शर्माते हुए कहा कि- ऐसी कोई बात नहीं है।

दरअसल कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने हिंट दिया था कि वो जल्द ही करण कुंद्रा के साथ कोर्ट मैरिज करेंगी। उन्होंने कहा था, “मैं बहुत ज्यादा ग्रैंड करने के बारे में नहीं सोचती। मैं नॉर्मल कोर्ट मैरिज से भी ओके हूं। हम लोग फिर घूमेंगे, फिरेंगे और एश करेंगे टाइप..”।

बॉस सीजन 15 की विनर रही हैं तेजस्वी..

टीवी के रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में करण और तेजस्वी दोनों ने पार्टीसिपेट किया था। जिसमें टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनी थी। वहीं प्रतीक सहजपाल फर्स्ट रनर-अप रहे हैं। तेजस्वी को ट्रॉफी के साथ 40 लाख की प्राइज मनी भी मिली थी। इस सीजन के टॉप 4 में करण कुंद्रा ने जगह बनाई थी लेकिन टॉप 2 तक नहीं पहुंचे थे।

Tejasswi Prakash Karan Wedding 6

तेजस्वी के विनर बनते ही उन्हें एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही नागिन-6 शो में तेजस्वी प्रकाश को लीड रोल दिया था। कलर चैनल के इस शो में तेजस्वी प्रकाश ही नागिन का किरदार निभाकर कई लोगों का दिल जीता।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: GUJRAT GADHA MELA : होली उत्सव के 6 दिन बाद आदिवासियों का एक अलग गोल गधेड़ा मेला लगा…आदिवासी परंपरा को उजागर करता मेला
Next: उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष बदलाव: उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलें तेज

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.