Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • खगड़िया में तेजस्वी यादव की सभा रद्द, हेलिकॉप्टर लैंडिंग पर रोक, शाह बोले – लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज आएगा
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

खगड़िया में तेजस्वी यादव की सभा रद्द, हेलिकॉप्टर लैंडिंग पर रोक, शाह बोले – लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज आएगा

himani Shrotiya October 25, 2025

Bihar Election Amit Shah: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में शनिवार को खगड़िया में होने वाली राजद नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा को जिला प्रशासन ने रद्द कर दिया। प्रशासन ने उनके हेलिकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति देने से इनकार कर दिया। तेजस्वी यादव ने इस निर्णय को तानाशाही करार दिया है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खगड़िया में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में रैली की और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। इस बीच छठ पूजा की शुरुआत भी हो चुकी है और चुनावी माहौल में इस पर्व को लेकर भी सियासत चरम पर है।

तेजस्वी की सभा क्यों रद्द हुई?

खगड़िया के संसारपुर खेल मैदान में शनिवार को तेजस्वी यादव की बड़ी जनसभा निर्धारित थी। उनकी योजना यहां हेलिकॉप्टर से पहुंचकर सभा संबोधित करने की थी। लेकिन जिला प्रशासन ने हेलीपैड की अनुमति नहीं दी और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभा को रद्द कर दिया।

प्रशासन का कहना है कि संसारपुर के मैदान में पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा के लिए हेलीपैड बनाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दूसरी उड़ान की अनुमति देना जोखिमपूर्ण बताया गया। प्रशासन ने हेलिकॉप्टर लैंडिंग के लिए वैकल्पिक स्थान देने की बात भी खारिज की।
इस पर तेजस्वी यादव भड़क गए और कहा—

यह लोकतंत्र की हत्या है। हमें प्रचार करने से रोका जा रहा है। यह तानाशाही नहीं तो क्या है?

तेजस्वी की सभा

मंच से सोशल मीडिया तक तकरार

बिहार में आस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ शुरू हो चुका है। चुनावी मौसम में इस लोकपर्व पर भी बयानों का आदान-प्रदान तेज हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर छठ महापर्व के महत्व को बताते हुए एक के बाद एक छह पोस्ट किए। उन्होंने अपनी पोस्ट में दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा का लोकप्रिय छठ गीत भी साझा किया और बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं।

नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन!

— Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2025

Bihar Election Amit Shah:लालू का सरकार पर हमला

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने छठ के दौरान रेलवे में भीड़ को मुद्दा बनाकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा:

त्योहारों पर मजदूरों को घर जाने के लिए ट्रेन नहीं, धक्कों की यात्रा मिलती है।

झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से 𝟏𝟐,𝟎𝟎𝟎 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जायेंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।

𝟐𝟎 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के…

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 25, 2025

राहुल गांधी का बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने NDA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा:

फेल डबल इंजन सरकार के दावे पूरी तरह से खोखले हैं।

त्योहारों का महीना है – दिवाली, भाईदूज, छठ।
बिहार में इन त्योहारों का मतलब सिर्फ़ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है – मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन।

लेकिन यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है। बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है, और सफ़र… pic.twitter.com/hjrYJJFJ0F

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2025

पप्पू यादव को इनकम टैक्स नोटिस

जन अधिकार पार्टी प्रमुख और मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उन्हें इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस भेजा है।

उन्होंने अपने X (Twitter) अकाउंट पर लिखा:

मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है। बाढ़ पीड़ितों की मदद में पैसे बांटने को अपराध बताया गया है। अगर यह अपराध है तो मैं हर पीड़ित की सहायता करता रहूंगा।

इस पोस्ट के साथ पप्पू यादव ने नोटिस की कॉपी भी साझा की।

मुझे इनकम टैक्स का नोटिस मिला है, बाढ़ पीड़ितों की मदद में रु बांटने को अपराध बताया है। यह अपराध है तो मैं हर वंचित पीड़ित की सहायता का अपराध सदैव करता रहूंगा!

वैशाली जिले के नयागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत मनियारी गांव के बाढ़ पीड़ितों जिनका घर-द्वार सब गंगाजी में विलीन हो गया,… pic.twitter.com/Om0mN2WBTT

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 25, 2025

पैसे बांटने का वीडियो किया था पोस्ट

ज्ञानेश जी आप और आपके DM जितना मुक़दमा करना हो करें, पीड़ितों की मदद के लिए जितना सामर्थ्य होगा उतना रुपया हम बांटते रहेंगे!

पीड़ितों की मदद अपराध है तो हम यह अपराध करेंगे
आप जेल में डालिए या, फांसी दीजिए, हम न रुकेंगे, न झुकेंगे! pic.twitter.com/bo4LmdXIb7

— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) October 10, 2025

अमित शाह की खगड़िया रैली 

Bihar Election Amit Shah: तेजस्वी यादव की सभा रद्द होने के बाद इसी इलाके में शनिवार को अमित शाह ने विशाल रैली की। उन्होंने मंच से RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

अमित शाह ने क्या कहा?

बिहार को फिर से जंगलराज में नहीं लौटने देंगे। राजद राज में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। NDA ने कानून-व्यवस्था को मजबूत किया। शाह ने आगे कहा – छोटे मियां तो छोटे मियां, बड़े मियां भी सुभानअल्लाह।

खगड़िया ‘छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां तो सुभानअल्लाह’ @AmitShah @yadavtejashwi @laluprasadrjd #BiharElection2025 #LaluPrasadYadav #AmitShah #KHAGADIYA #ELECTIONRAILY #RohitSharma #roko #AUSvIND #SatishShah #Hitman pic.twitter.com/EfRLD9lcVh

— Nation Mirror (@nationmirror) October 25, 2025

अमित शाह ने RJD नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा—
“100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”, यह कहकर उन्होंने तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हमला बोला।

लालू जी ने लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला किया। अगर लालू-राबड़ी की सरकार आई तो फिर बिहार में जंगदलराज आएगा। 

इस दौरान उन्होंने जनता से NDA प्रत्याशियों को जिताने की अपील की और बिहार में स्थिर सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की बेगूसराय और समस्तीपुर में चुनावी सभाएं: मंच पर नहीं थी लाइट, PM ने जलवाई मोबाइल लाइट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 24 अक्टूबर को बिहार में बेगूसराय और समस्तीपुर में एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभाएँ कीं। इन सभाओं में प्रधानमंत्री ने चुनावी मुद्दों पर जनता को संबोधित करते हुए, महागठबंधन और NDA की तुलना की और युवाओं तथा आम जनता के लिए सरकार की उपलब्धियाँ साझा की।

उन्होंने बताया कि आज NDA सरकार के दौरान 200 से अधिक मोबाइल फोन फैक्ट्रियां देश में काम कर रही हैं। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 3rd ODI Match: RO-KO की साझेदारी से टीम इंडिया को मिली जीत, विराट ने बनाएं रिकॉर्ड!
Next: CG NEWS : बीजापुर में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.