Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित करने पर बयानबाज़ी, चिराग बोले – केवल मुस्लिम वेट बैंक, तेजस्वी ने किए वादें
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

तेजस्वी यादव को CM फेस घोषित करने पर बयानबाज़ी, चिराग बोले – केवल मुस्लिम वेट बैंक, तेजस्वी ने किए वादें

himani Shrotiya October 24, 2025

Bihar Election Tejaswi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा कर दी है। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री फेस और मुकेश सहनी को डिप्टी मुख्यमंत्री फेस घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) नेता चिराग पासवान ने महागठबंधन पर कड़ा हमला बोला है।

चिराग पासवान का हमला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि महागठबंधन केवल अपना वोट बैंक बनाए रखने के लिए ये चेहरे घोषित कर रहा है। उन्होंने कहा,

वे मुसलमानों के बारे में बात करते हैं, लेकिन जब उन्हें प्रतिनिधित्व देने की बात आती है, तो वे कुछ नहीं देते।

चिराग पासवान ने महागठबंधन के डिप्टी CM चेहरे मुकेश सहनी पर भी निशाना साधा। उनके अनुसार, मुकेश सहनी अपने समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व देने की परवाह नहीं करते हैं। चिराग पासवान ने कहा,

जो लोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं निकले हैं, वे बिहारियों के लिए कैसे काम करेंगे? महागठबंधन में लड़ाई केवल उनकी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के लिए है।

Bihar Election Tejaswi Yadav: मोदी की जनसभाएं

इधर, बीजेपी और NDA ने बिहार में चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज समस्तीपुर और बेगूसराय में जनसभा करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक सप्ताह में दूसरी बार बिहार का दौरा कर रहे हैं। अमित शाह आज सीवान और बक्सर में जनसभा करेंगे।

इससे पहले गुरुवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। राज्य में चुनावी गतिविधियाँ लगातार बढ़ रही हैं और हर राजनीतिक दल अपनी ताकत और रणनीति दिखाने में जुटा है।

नीतीश कुमार का इशारों में हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “वोटिंग से कुछ दिन पहले जीविका दीदियों और बिहार की आधी आबादी का हितैषी दिखने की कोशिश कर रहे हैं। ये जीविका दीदियों के नाम पर अपने व अपने परिवार की ‘आजीविका’ तलाश रहे हैं। चांद-तारे तोड़ लाने की बात कर रहे हैं।”

नीतीश कुमार की इस टिप्पणी से साफ है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने महागठबंधन के CM फेस पर भी राजनीति की जंग तेज़ कर दी है।

सालाना टर्नओवर : 3 करोड़ रुपये
मुनाफा : 50 लाख रुपये
सरकार को टैक्स : 15 लाख रुपये
स्थान : मुजफ्फरपुर
व्यवसाय : 44 जीविका दीदियों का क्लाउड किचन

अपनी मेहनत, धैर्य और इच्छाशक्ति से अपने परिवार, समाज और बिहार को संवारने वाली ऐसी करोड़ों जीविका दीदियां हम सबके लिए प्रेरणास्रोत… pic.twitter.com/J3VU3UdSIV

— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 23, 2025

तेजस्वी का चुनाव प्रचार 

Bihar Election Tejaswi Yadav: महागठबंधन के CM फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। पटना से रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है।”

तेजस्वी यादव ने अपने भाषण में यह भी स्पष्ट किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जीविका दीदियों के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजना लागू की जाएगी।

नड्डा बोले – RJD का मतलब है- रंगदारी, जंगलराज, दादागिरी… नीतीश ने महागठबंधन पर साधा निशाना, उम्मीदवारों का नामांकन वापस

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नजदीक आते ही राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। NDA और महागठबंधन दोनों ही अपने-अपने चुनावी मोर्चे पर पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

जेपी नड्डा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। यह संवाद बीजेपी के चुनाव प्रचार को और मजबूत बनाने का एक प्रयास माना जा रहा है। पूरी खबर…

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: PM मोदी ने फिर बांटे 51,000 सरकारी नौकरी के लेटर
Next: भोपाल नगर निगम में नई व्यवस्था लागू: अफसरों को रिपोर्ट कार्ड तैयार करना होगा

Related Stories

Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
IND vs WI T20 Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.