Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • तेजस की पहली स्वदेशी उड़ान : अब हर साल बनेंगे 8 स्वदेशी फाइटर जेट
  • Top Story
  • देश-विदेश

तेजस की पहली स्वदेशी उड़ान : अब हर साल बनेंगे 8 स्वदेशी फाइटर जेट

Shital Sharma October 18, 2025

Tejas Mark-1A Takes Off HAL Starts Production in Nashik

जब आसमान में तेजस गरजा, तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया

Tejas Mark-1A Takes Off: कुछ पल ऐसे होते हैं जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं और 18 अक्टूबर 2025 का दिन ऐसा ही था। नासिक के ओझर में HAL की नई यूनिट से स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1A ने पहली बार उड़ान भरी, और एक नई कहानी शुरू हुई – आत्मनिर्भर भारत की।

इस उड़ान का सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि भावनात्मक महत्व भी है। क्योंकि ये सिर्फ एक फाइटर जेट नहीं, भारत की इंजीनियरिंग, साहस और आत्मनिर्भरता का उड़ता हुआ प्रतीक है।

Tejas Mark-1A Takes Off: रक्षा मंत्री ने दिखाई हरी झंडी, अब हर साल बनेंगे 8 तेजस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नासिक में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की तीसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन किया। यहां हर साल 8 तेजस फाइटर जेट तैयार किए जाएंगे, जिसे जरूरत पड़ने पर बढ़ाकर 10 तक किया जा सकता है। यह यूनिट भारतीय वायुसेना को 2032-33 तक 180 तेजस देने के लक्ष्य को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस यूनिट से जो पहला विमान तैयार हुआ, उसने 18 अक्टूबर को सफल उड़ान भरी। इसे ‘वॉटर कैनन सैल्यूट’ देकर सम्मानित किया गया एक सच्चा सैनिक अपने देश के लिए तैयार हुआ।

Tejas Mark-1A Takes Off: क्या खास है तेजस मार्क-1A में?

  • यह चौथी पीढ़ी का हल्का लड़ाकू विमान है।
  • रफ्तार 2,205 किमी/घंटा है, यानी ध्वनि से करीब दोगुनी तेज।
  • इसके विंग्स में 9 जगह हथियार फिट किए जा सकते हैं।
  • इसमें अपग्रेडेड एवियॉनिक्स, एडवांस रडार सिस्टम और सेल्फ डिफेंस शील्ड शामिल हैं।
  • सबसे बड़ी बात इसके 65% से ज्यादा उपकरण भारत में बने हैं।

Tejas Mark-1A Takes Off HAL Starts Production in Nashik

Tejas Mark-1A Takes Off: अब पाकिस्तान बॉर्डर के पास होगी तैनाती

तेजस को राजस्थान के बीकानेर के नाल एयरबेस पर तैनात किया जाएगा। यानी दुश्मन अब सिर्फ सीमा पर नहीं, आसमान में भी भारत की ताकत को महसूस करेगा। सरकार ने 62,370 करोड़ की डील के तहत 97 तेजस की खरीद को मंजूरी दी है।

Tejas Mark-1A Takes Off: मिग-21 का उत्तराधिकारी, एक नए युग की शुरुआत

तेजस मार्क-1A, वायुसेना के पुराने मिग-21 फ्लीट की जगह लेगा, जो हाल ही में रिटायर हुआ है। मिग-21 ने 62 सालों तक देश की सेवा की  1971 युद्ध, कारगिल ऑपरेशन, और कई मिशनों में अहम भूमिका निभाई। अब उसकी जगह ले रहा है एक स्वदेशी, आधुनिक और ज़मीन से जुड़ा फाइटर जेट – तेजस।

Tejas Mark-1A Takes Off: तेजस सिर्फ एक एयरक्राफ्ट नहीं, भारत का सपना है

तेजस को DRDO और ADA ने मिलकर विकसित किया, और इसके निर्माण में 500 से ज्यादा भारतीय कंपनियां शामिल हैं। यानी ये सिर्फ HAL की जीत नहीं, पूरे भारत की जीत है। हर उस इंजीनियर, टेक्नीशियन और वैज्ञानिक की मेहनत है, जो दिन-रात देश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटे हैं।

Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: हैरान कर देने वाला सच: भारत में 5 सालों में बच्चों के खिलाफ यौन अपराध 94% बढ़े!
Next: सबरीमाला मंदिर में 2 किलो सोना गायबः मुख्य आरोपी बोला – मुझे फंसाया, कोर्ट के बाहर फेंका जूता 

Related Stories

Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज
  • होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
  • लक्ष्मणझूला पुलिस को मिली सफलता, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार
  • गल्फ संकट पर झारखंड सरकार हुई अलर्ट, CM सोरेन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से बदल रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण परिवेश
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.