Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • बिहार
  • तेज प्रताप यादव का वनवास खत्म, चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू, बोले – परिवार के साथ रहें
  • बिहार

तेज प्रताप यादव का वनवास खत्म, चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू, बोले – परिवार के साथ रहें

himani Shrotiya January 14, 2026
Tej Pratap Lalu Yadav: 8 महीने बाद तेज प्रताप यादव का वनवास खत्म हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे, तेज प्रताप यादव ने पटना में अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव पहुंचे। 
चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू
चूड़ा दही भोज कार्यक्रम में शामिल हुए लालू

चूड़ा दही भोज में पहुंचे लालू

बिहार में मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज की शुरुआत लालू यादव ने ही की थी। लालू यादव का चूड़ा दही भोज कार्यक्रम हमेशा चर्चा में रहा। लेकिन लालू के यहां इस बार ये आयोजन नहीं हो रहा है। तेज प्रताप अपने पिता की विरासत को अपने अंदाज में जीवित रखने की कोशिश करते हुए दिखे। इतना ही नहीं वह पिता की सेवा में लगे हुए नजर आए। 

पिता की सेवा में लगे हुए नजर आए तेज
पिता की सेवा में लगे हुए नजर आए तेज

दरअसल, जब लालू यादव कार्यक्रम में पहुंचे तो उनकी आंख पर सीधी धूप पड़ रही थी। ये देखकर तेज प्रताप ने अपने सहयोगियों में से किसी एक को गमछे जैसा कपड़ा लाने के लिए कहा, जिसे लालू के सिर पर रखा गया ताकि उन्हें धूप सीधे न लगे। 

तेजप्रताप यादव से नाराज नहीं लालू

Tej Pratap Lalu Yadav: लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वो तेजप्रताप यादव से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के BJP में जाने के सवाल पर कहा कि, बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा। तेजप्रताप यादव के दही चूड़ा भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव, साधु यादव और चेतन आनंद भी पहुंचे हैं। लेकिन अभी तक तेजस्वी-राबड़ी इस भोज में शामिल नहीं हुए। 

राबड़ी आवास पहुंचे थे तेजप्रताप

बता दे कि तेजप्रताप यादव मंगलवार को राबड़ी आवास पहुंचे थे और परिवार को लोगों को दही-चूड़ा भोज के लिए न्योता दिया। उन्होंने लालू,राबड़ी और छोटे भाई तेजस्वी को न्योता दिया। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी की बेटी कात्यायनी को गोद में लिया। इससे पहले वो दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर भी गए थे और वहां पिता लालू यादव से मिले थे। उन्होंने मीसा भारती को भोज का न्योता दिया था। इससे पहले 1 जनवरी को तेजप्रताप राबड़ी के बर्थडे पर उनके आवास पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।

राबड़ी को दिया दही-चूड़ा भोज के लिए न्योता
राबड़ी को दिया दही-चूड़ा भोज के लिए न्योता
तेज प्तेरताप ने जस्वी की बेटी कात्यायनी को गोद में लिया
तेज प्तेरताप ने जस्वी की बेटी कात्यायनी को गोद में लिया
कई महीनों बाद साथ दिखे भाई
कई महीनों बाद साथ दिखे भाई

Tej Pratap Lalu Yadav: पार्टी से क्यों निकाला?

बता दे कि, 8 महीने पहले तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो सामने आने के बाद लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को घर और पार्टी से निकाला था। 25 मई को RJD अध्यक्ष ने तेजप्रताप को पार्टी और घर से निकाले जाने की जानकारी दी थी।

तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो
तेजप्रताप यादव की गर्लफ्रेंड के साथ फोटो

BJP में शामिल हो सकते है तेज

Tej Pratap Lalu Yadav: वहीं उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने मंगलवार को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज रखा था। इस भोज में तेजप्रताप यादव भी शामिल हुए थे। इस दौरान विजय सिन्हा से जब सवाल किया गया कि तेजप्रताप को आप NDA में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। इस पर विजय सिन्हा ने कहा, वक्त पर सब पता चल जाएगा।

 

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Shraddha Kapoor Wedding Rumours: क्या श्रद्धा कपूर कर रहीं हैं शादी? भाई सिद्धांत ने की पुष्टि!
Next: थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर गिरी क्रेन, लगी आग, 22 से ज्यादा लोगों की मौत

Related Stories

CM Nitish Tribute Rajendra Prasad
  • बिहार

CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण

himani Shrotiya February 28, 2026
Patna University Election
  • बिहार

PU में छात्र संघ चुनाव के दौरान चली गोली, तेज प्रताप के उम्मीदवार को टांगकर ले गई पुलिस

himani Shrotiya February 28, 2026
Bihar Teachers Promotion Love
  • बिहार

बिहार सरकार ने शिक्षकों को प्रमोशन देने का किया ऐलान, बजट सत्र में उठा लव जिहाद का मुद्दा

himani Shrotiya February 27, 2026
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.