Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • तेजप्रताप का तेजस्वी पर हमला, बोले – तेजस्वी जननायक नहीं..प्रशांत किशोर ने PM पर साधा निशाना – बिहार को सस्ता डाटा नहीं फैक्ट्रियां चाहिए
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • बिहार

तेजप्रताप का तेजस्वी पर हमला, बोले – तेजस्वी जननायक नहीं..प्रशांत किशोर ने PM पर साधा निशाना – बिहार को सस्ता डाटा नहीं फैक्ट्रियां चाहिए

himani Shrotiya October 25, 2025

Tejaswi vs Tejpratap: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोर पकड़ चुका है। इस बीच राजद के तेजप्रताप यादव ने भाई और नेता तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है और अपने चुनावी रणनीति और जनसंपर्क कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं।

तेजप्रताप ने तेजस्वी पर साधा निशाना

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा:

जननायक कर्पूरी जी हैं। लोहिया जी हैं। तेजस्वी जी जननायक नहीं हैं। वो हमारे पिता के बूते हैं। तब वो अपने बूते आएंगे तब हम उन्हें जननायक कहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि उनका फोकस जनता और अपने सिद्धांत पर है। तेजप्रताप ने जोर देकर कहा:

मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सबसे महत्वपूर्ण हैं। मैं लोगों के लिए काम करता हूं और लोग मुझसे प्यार करते हैं, मुझ पर भरोसा करते हैं। मैं विधायक का चुनाव लड़ रहा हूं। मेरी अपनी पार्टी है। मेरा पूरा फोकस जनता पर है। अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने पर है।

तेजप्तेरताप बोले - जस्वी जी जननायक नहीं हैं
तेजप्तेरताप बोले – जस्वी जी जननायक नहीं हैं

महुआ में विकास की योजनाएं

तेजप्रताप ने महुआ क्षेत्र के दौरे के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वहां लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। उन्होंने चुनावी वादों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया:

  • महुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाएंगे।
  • महुआ में क्रिकेट स्टेडियम बनाएंगे और इंडिया-पाकिस्तान का मैच करवाएंगे।

उनका कहना है कि ये योजनाएं जनता के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर लाएंगी और क्षेत्र के विकास को गति देंगी।

‘मरना पसंद करूंगा पर RJD में नहीं जाउंगा’

इससे पहले तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव के लिए कहा था कि वह मरना पसंद करेंगे पर राजद में नहीं जाएंगे। तेजप्रताप ने स्पष्ट किया कि वे अपने सिद्धांतों और जनता के भरोसे पर भरोसा करते हैं और यही उनकी राजनीति का केंद्र है।

मरना पसंद करेंगे पर राजद में नहीं जाएंगे - तेजप्रतप
मरना पसंद करेंगे पर राजद में नहीं जाएंगे – तेजप्रतप

Tejaswi vs Tejpratap: अमित शाह की नालंदा रैली 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नालंदा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा:

100 खिलजी भी आ जाएं तो नालंदा विश्वविद्यालय को हाथ नहीं लगा पाएंगे। बिहार में एआई और डेटा का नया युग हम शुरू करने जा रहे हैं। बिहार में कई कल कारखाने, एग्रो प्रोसेस इंडस्ट्री की शुरुआत होने वाली है। राज्य में कई तरह के उद्योग लगेंगे।

शाह का माइक हुआ बंद

सभा के दौरान माइक खराब होने की स्थिति में भी अमित शाह ने कहा कि:

नालंदा के लोगों और हमारे बीच में माइक बाधा नहीं बन सकता। हमारे संदेश और योजनाओं को जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

Read More: खगड़िया में तेजस्वी यादव की सभा रद्द, हेलिकॉप्टर लैंडिंग पर रोक, शाह बोले – लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज आएगा

प्रशांत किशोर ने मोदी पर साधा निशाना

Tejaswi vs Tejpratap: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं। उन्होंने मोतिहारी के चिरैया और ढाका विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

किशोर ने कहा कि सरकार सस्ता डेटा देने की बात करती है, लेकिन बिहार को सस्ता डेटा नहीं, बल्कि फैक्ट्रियां चाहिए। उनका मानना है कि फैक्ट्रियों से बिहार के युवा बाहर नहीं जाएंगे और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

प्रशांत किशोर ने किया जनसंवाद
प्रशांत किशोर ने किया जनसंवाद

उन्होंने बताया कि ढाका से लगभग एक लाख युवा पढ़ाई और कमाई के लिए बिहार से बाहर गए हैं। किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा और कहा कि बिहार के युवाओं को वापस लाने के लिए राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास जरूरी है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore crime: इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,युवक गिरफ्तार.. जीतू पटवारी ने दी प्रतिक्रिया
Next: Satish Shah Passed Away: 74 की उम्र में सतीश शाह का हुआ निधन…

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PU Election NSUI
  • बिहार

PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.