लेक फेस्टिवल हिमालयन-O₂
कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड साहसिक, आध्यात्मिक और वेलनेस टूरिज्म में नंबर-1 बन रहा है। टिहरी झील देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। पर्यटन के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड पर्यटन क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

Tehri Lake Festival: CM ने किया एडवेंचर
मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। देवभूमि का यह अद्भुत पर्यटन स्थल आने वाले समय में विश्व पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान बनाएगा।
आयोजन के दौरान सीएम धामी ने टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव किया।

संस्कृति और खान पान
Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल में देशभर से प्रतिभागी शामिल हुए। खास बात यह है कि प्रतिभागियों को इस दौरान होटल, होमस्टे, वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी में खास छूट मिलेगी। आयोजन के दौरान प्रतिभागी उत्तराखंड की संस्कृति और खान पान की परंपरा से भी परिचित होंगे। इसके लिए जहां मास्टर शेफ प्रतियोगिता में स्थानीय व्यंजनों की प्रतियोगिता होगी, वही फैशन शो में भी प्रतिभागी स्थानीय पहनावे और गहनों में सजेंगे।
