मुरैना में एक किशोर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार सुबह, एक मल्टी के नीचे गंभीर हालत में पाए गए किशोर की अस्पताल ले जाते ही मौत हो गई। यह घटना आत्महत्या या हत्या है, पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है। किशोर की मौत के बाद ‘फ्री फायर’ गेम की लत और मोबाइल का गायब होना इस मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है।
Read More- Terrorist Pannu Threatens : आतंकी पन्नू की अमेरिकी हिंदुओं को धमकी, PM मोदी ने कहा अमेरिका का दुश्मन
पूरी घटना की जानकारी
मुरैना के प्रधानमंत्री आवास मल्टी में रहने वाले 17 वर्षीय आदित्य पुत्र ब्रजकिशोर माहौर की मौत बुधवार सुबह हुई। आदित्य, जो हाल ही में बेंगलुरु से अपने माता-पिता के पास आया था, मल्टी की छत से गिरने के बाद गंभीर घायल अवस्था में मिला। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। किशोर के पिता का कहना है कि मल्टी की छत के चारों ओर तीन फुट ऊंची दीवार है, जिससे खुद से गिरने की संभावना कम है।
Read More- एयरफोर्स के विंग कमांडर पर जूनियर फ्लाइंग ऑफिसर ने दर्ज कराई FIR
‘फ्री फायर‘ गेम ने ली जान ?
आदित्य की मौत के बाद, यह बात सामने आई कि उसे ‘फ्री फायर’ गेम खेलने की लत थी। इसके अलावा, आदित्य ने हाल ही में अपनी मां से पूछा था कि छत से गिरने पर चोट लगती है क्या, और घटना होने के बाद मोबाइल का गायब होना भी एक बड़ा सवाल बन गया है। इसके चलते पुलिस और परिजनों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या किशोर ने आत्महत्या की, या यह किसी और कारण से हुआ।
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर ने पुष्टि की है कि मौत के कारण की गहराई से पड़ताल की जा रही है। परिजनों का कहना है कि किशोर के मोबाइल का गायब होना और उसके गेम की लत इस मामले को और भी संदिग्ध बना रहे हैं।
