Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Legend Retires from Team India: टीम इंडिया के साथ खत्म हुआ इस दिग्गज का सफर, मोहम्मद सिराज हुए भावुक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Legend Retires from Team India: टीम इंडिया के साथ खत्म हुआ इस दिग्गज का सफर, मोहम्मद सिराज हुए भावुक…

Hema Gupta June 1, 2025

Legend Retires from Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले साल से अहम भूमिका निभा रहे एक खास शख्स का सफर खत्म हो गया। खिलाड़ियों को फिट रखने और उनको मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले सोहम देसाई थे।

Read More: French Open 2025: अल्काराज चौथे राउंड में पहुंचे, अब शेल्टन से होगी टक्कर…

भारतीय क्रिकेट टीम में इंग्लैंड दौरे से पहले कई बदलाव हो रहें हैं, पहले तो विराट और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। और अब टीम इंडिया के साथ लंबे समय से जुड़े रहे फिटनेस ट्रेनर सोहम देसाई ने भी टीम इंडिया से विदाई ले ली है। 31 मई को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फैसले की जानकारी दी। उनकी इस विदाई के बाद कई खिलाड़ियों ने भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं, जिनमें मोहम्मद सिराज का पोस्ट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Soham Desai (@imsohamdesai) द्वारा साझा की गई पोस्ट

बड़े नामों की विदाई के दौर में एक और झटका…

पिछले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

1. रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

2. असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को भी हटाया गया।

अब टीम इंडिया से सोहम देसाई का जाना भी एक अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

पिछले 5 साल से थे टीम इंडिया के अहम हिस्सा…

सोहम देसाई पिछले 5 सालों से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे और पिछले 3 वर्षों से हेड ट्रेनर की भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस और स्ट्रेंग्थ ट्रेनिंग पर विशेष ध्यान दिया और टीम के साथ उनका तालमेल शानदार रहा। विराट कोहली, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी उनके बेहद करीबी माने जाते थे।

BCCI ने नहीं बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट, अब खुद दी विदाई की पुष्टि..

हाल ही में खबरें आई थीं कि BCCI अब सोहम देसाई का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाने वाला है। इन अटकलों पर अब खुद सोहम ने विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा,

“इतने सालों तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करना मेरे लिए कितना सम्मान और सौभाग्य की बात रही है।🇮🇳🏏

पहले दिन से ही मेरा लक्ष्य एकदम स्पष्ट था – मानसिक बाधाओं को तोड़ना, वैश्विक उत्कृष्टता का पीछा करना, अपने मूल्यों के प्रति सच्चे रहना, असफलता से कभी नहीं डरना। चाहे कुछ भी हो, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहना।”

उन्होंने आगे लिखा कि –

‘@indiancricketteam के साथ 5 अविश्वसनीय वर्ष
3 साल प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
2 विश्व खिताब।
4 लगातार ICC आयोजनों (2022-2025) में 100% खिलाड़ी उपलब्धता (शून्य चोट)।
लेकिन सबसे बढ़कर, असली जीत – अविश्वसनीय युवा पुरुषों के एक समूह के साथ ईमानदार, आजीवन संबंध बनाना और उन्हें चैंपियन बनते देखना।’

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Soham Desai (@imsohamdesai) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सोहम देसाई ने किया धन्यवाद…

‘@ravishastriofficial और @virat.kohli का हमेशा आभारी रहूंगा, जिन्होंने 29 वर्षीय एक सपने के साथ विश्व मंच पर आने वाले खिलाड़ी का समर्थन किया। #RahulDravid और @rohitsharma45 के लिए — मैं क्या कह सकता हूं? आपके विश्वास, समर्थन और भरोसे ने इस यात्रा के हर कदम को आकार दिया है। आप लोगों का जितना भी धन्यवाद करूं, कम है। 🙏🏼

फिजियो, स्पोर्ट्स थेरेपिस्ट, ऑपरेशन टीम और टीम डॉक्टर को बहुत-बहुत धन्यवाद — मैं जो कुछ भी कर पाया, वह केवल आपके निरंतर समर्थन के कारण ही कर पाया। हमेशा साथ रहने के लिए आपका धन्यवाद। 🙌🏼’

मोहम्मद सिराज ने दी भावुक विदाई, लिखा खास संदेश…

सोहम देसाई की विदाई पर मोहम्मद सिराज ने एक इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा –

“ किसी ऐसे व्यक्ति को गुड बाय कहना कभी भी आसान नहीं होता, जो एक कोच से कहीं बढ़कर रहा हो, जो एक मार्गदर्शक, एक मेंटॉर, एक भाई रहा हो, यह अंत नहीं है, लेकिन बाद में मिलते हैं। आपका इम्‍पैक्‍ट हमेशा मेरे साथ रहेगा। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से आप कभी भी सिर्फ एक ट्रेनर नहीं थे। आप एक ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरे साथ खड़े रहे और ना केवल एक क्रिकेटर के रूप में बल्कि एक व्यक्ति के रूप में मेरी मदद की। अपने काम के प्रति आपका समर्पण बेजोड़ था। दिन-प्रतिदिन आपने हमें ना केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी बेहतर, मजबूत और ज्‍यादा अनुशासित होने के लिए प्रेरित किया।”

सिराज ने उनके साथ एक फोटो भी साझा की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammed Siraj (@mohammedsirajofficial)

29 साल की उम्र में जॉइन की थी टीम इंडिया…

गुजरात के रहने वाले सोहम देसाई ने मात्र 29 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम से जुड़ाव शुरू किया था। उस समय कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की सिफारिश पर उन्हें टीम में शामिल किया गया। वह भारतीय टीम के युवा और वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच फिटनेस को लेकर नई ऊर्जा लेकर आए थे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: RAJASTHAN NEWS: सांचौर के माखुपुरा में गंगा-जमना पथमेड़ा गो-चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन समारोह संपन्न
Next: ईरान के पास अब ‘परमाणु बम’ बनाने जितना यूरेनियम : IAEA की चौंकाने वाली रिपोर्ट पर मचा हड़कंप

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.