Teacher’s day: रायपुर में आज शिक्षक दिवस के मौके पर प्रदेश के 55 शिक्षकों का सम्मान राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। इसमें 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और 3 को अलग-अलग साहित्यकारों के नाम से राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे। राजभवन में सुबह 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
55 शिक्षक होंगे सम्मानित
राज्य शिक्षक सम्मान में 21 हजार रुपए और स्मृति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 51 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में CM विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे। सभी शिक्षकों को उनके क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
Read More- CG Big News: छत्तीसगढ़ में गरीबों को आशियाने की सौगात
Teacher’s day: इनको मिलेगा शिक्षक सम्मान
शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के तीन महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 3 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इसके साथ ही कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पांडेय को डॉ. मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार, दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा।
इनको मिलेगा राज्यपाल शिक्षक सम्मान
राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित होने वाले 52 शिक्षकों में दंतेवाड़ा जिले की व्याख्याता नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके, सरगुजा जिले की प्रधान पाठक मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक विनिता सिंह को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।बालोद जिले के व्याख्याता एलबी धमेंन्द्र कुमार और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी, जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी टुमनु गोसाई और अयोध किशोर गुप्ता, सुकमा जिले की प्रधान पाठक जयमाला और हपका मुत्ता, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामे को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार मिलेगा।
