Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Tea During Periods: दर्द से दे राहत या सेहत के लिए खतरा? जानिए सच…
  • Lifestyle

Tea During Periods: दर्द से दे राहत या सेहत के लिए खतरा? जानिए सच…

Hema Gupta July 10, 2025

Tea During Periods: मासिक धर्म (Periods) के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल और फिजिकल बदलाव होते हैं। इस दौरान जांघों, पेट और कमर में दर्द, मूड स्विंग, थकान और चिड़चिड़ापन आम लक्षण हैं। ऐसे में बहुत-सी महिलाएं राहत पाने के लिए चाय का सेवन करती हैं, क्योंकि इससे शरीर में गर्माहट मिलती है और दर्द से कुछ हद तक राहत भी मिलती है। लेकिन क्या यह आदत सेहत के लिए सही है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।

Read More: Problems and Changes During Periods: पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याएं और बदलाव, जानिए इससे जुड़ी कुछ भ्रांतियां..

क्या कहती हैं डायटीशियन?

सूत्रो के हवाले से, डायटीशियन मनीषा गोयल के अनुसार,

“पीरियड्स के दौरान चाय से मिलने वाली गर्माहट मसल्स के कॉन्ट्रैक्शन को कम करने में मदद करती है और इससे दर्द में राहत मिलती है। लेकिन इसका अत्यधिक सेवन कई समस्याओं को जन्म दे सकता है।”

चाय पीने से हो सकते हैं ये नुकसान…

1. बार-बार यूरिन जाने की समस्या…

चाय में मौजूद कैफीन ड्यूरेटिक असर दिखाता है, जिससे यूरिनेशन की फ्रीक्वेंसी बढ़ जाती है। पीरियड्स के दौरान ये स्थिति असहजता पैदा कर सकती है और शरीर से आवश्यक तरल बाहर निकल सकता है।

2. नींद पर असर…

चाय के अधिक सेवन से नींद में बाधा आती है। पीरियड्स के दौरान अच्छी नींद बेहद जरूरी होती है ताकि शरीर रिलैक्स हो सके और क्रैम्प्स से राहत मिले। अनिद्रा क्रैम्प्स को और बढ़ा सकती है।

3. एसिडिटी और ब्लोटिंग…

कैफीन युक्त चाय गट मोटिलिटी को प्रभावित करती है जिससे अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पीरियड्स के समय यह ब्लोटिंग और असहजता को बढ़ा सकती है।

4. हैवी पीरियड्स का खतरा…

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, चाय में मौजूद कैफीन एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर को बढ़ा सकती है। इससे हार्मोन असंतुलन पैदा हो सकता है और पीरियड्स हैवी होने के साथ-साथ स्तन कैंसर का रिस्क भी बढ़ सकता है।

5. शरीर में पानी की कमी…

ब्लीडिंग के चलते पहले से ही शरीर में फ्लूइड लेवल कम हो जाता है। ऐसे में ज्यादा चाय पीने से बार-बार यूरिन जाने के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है। इससे सिरदर्द, घबराहट और थकान महसूस हो सकती है।

आयरन अवशोषण में रुकावट…

चाय में मौजूद कैटेचिन और टैनिक एसिड, शरीर में आयरन के एब्जॉर्प्शन को रोकते हैं। मासिक धर्म के दौरान जब शरीर पहले ही खून खो रहा होता है, तब आयरन की आवश्यकता और बढ़ जाती है। ऐसे में चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है।

पीरियड्स में चाय से मिल सकते हैं ये फायदे…

1. हल्की गर्म चाय पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है

2. मांसपेशियों के कॉन्ट्रैक्शन कम होते हैं, जिससे दर्द से राहत मिलती है

3. मूड स्विंग में थोड़ी राहत मिल सकती है

लेकिन ध्यान रहे: यह फायदा तभी मिलता है जब चाय सीमित मात्रा में, यानी दिन में 1 से 2 बार ही ली जाए।

किन चायों से बचें और किनका विकल्प चुनें?

चाय का प्रकार पीरियड्स में असर…

1. कैफीन युक्त चाय – नुकसानदेह
2. दूध वाली चाय – ब्लोटिंग बढ़ा सकती है
3. अदरक वाली चाय – हल्के दर्द में मददगार
4. ग्रीन टी – हल्की मात्रा में फायदेमंद
5. लेमन टी – डिटॉक्स में मददगार

एक्सपर्ट टिप…

1. चाय की जगह आप हर्बल टी, तुलसी की चाय, दालचीनी वाली चाय या सौंफ पानी का सेवन कर सकती हैं।

2. ये नेचुरल तरीके से शरीर को आराम देते हैं, डाइजेशन ठीक रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

 

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का मिलेगा लाडली बहनों को शगुन, सीएम डॉक्टर मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे 26वीं किस्त
Next: IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में होगा सीरीज का तीसरा मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड!

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.