Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Tattoo Side Effects: जानिए आपकी बॉडी पर ‘टैटू’ बनवाने का क्या असर पड़ सकता है?
  • Lifestyle

Tattoo Side Effects: जानिए आपकी बॉडी पर ‘टैटू’ बनवाने का क्या असर पड़ सकता है?

Hema Gupta August 14, 2025

Tattoo Side Effects: आजकल हर कोई टैटू बनवाने के शौकीन है, टैटू केवल फैशन का हिस्सा नहीं रहे बल्कि युवा और बुजुर्ग दोनों ही इसे अपनी पहचान, भावनाओं या किसी खास घटना को याद रखने के तौर पर अपनाते हैं। सोशल मीडिया और फिल्मी सितारों के प्रभाव से टैटू का चलन काफी बढ़ गया है। हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि टैटू केवल शरीर की सजावट नहीं है, बल्कि इसके कई साइनेटिक, मेडिकल और स्वास्थ्य संबंधी असर भी हो सकते हैं।

Read More: Honey for Health and Skin: खाने से लेकर स्किन चमकाने तक, हर रूप में फायदेमंद…

टैटू बनाने की प्रक्रिया…

टैटू बनवाने की प्रक्रिया में शरीर की त्वचा के ऊपर की परत (एपिडर्मिस) को पार करके दूसरी परत (डर्मिस) में इंक (स्याही) डाली जाती है। यह इंक स्थायी रूप से त्वचा में जमा हो जाती है। प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली मशीनें और सुई बहुत तेजी से त्वचा को छेदती हैं, जिससे डिजाइन उभरता है। हालांकि यह प्रक्रिया सामान्य रूप से सुरक्षित मानी जाती है, लेकिन इसके कई स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी जुड़े होते हैं।

बॉडी में टैटू के संभावित असर..

एलर्जी और त्वचा की सूजन…

कुछ लोगों को टैटू इंक से एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षणों में त्वचा पर लाल धब्बे, खुजली और सूजन शामिल हैं। कभी-कभी यह एलर्जी महीनों या सालों बाद भी उभर सकती है।

संक्रमण (Infection)

अगर सुई और उपकरण पूरी तरह से साफ नहीं हैं, तो संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बैक्टीरिया और वायरस के कारण त्वचा पर फोड़े, छाले या गंभीर मामलों में हेपेटाइटिस और HIV जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।

सोरायसिस और स्किन डिजीज…

टैटू के कारण पहले से मौजूद स्किन रोग जैसे सोरायसिस या एक्जिमा और बढ़ सकते हैं। कभी-कभी टैटू बनवाने के बाद त्वचा की समस्या पूरी तरह नया रूप ले लेती है।

इंक का असर और गहरे निशान…

कुछ टैटू इंक में भारी धातुएं (जैसे लेड, कैडमियम, कोबाल्ट) होती हैं, जो शरीर में अवशोषित होकर स्वास्थ्य पर दीर्घकालीन असर डाल सकती हैं। इसके अलावा अगर टैटू ठीक से न बने तो निशान स्थायी रूप से खराब हो सकते हैं।

MRI और स्कैन में समस्या…

कुछ मामलों में टैटू वाले क्षेत्रों में MRI या अन्य मेडिकल स्कैन के दौरान त्वचा जलन या दर्द महसूस हो सकता है। इसके पीछे इंक में मौजूद धातु का असर माना जाता है।

मानसिक और सामाजिक असर…

टैटू केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक दृष्टि से भी असर डाल सकता है।

1. रोजगार और समाज में प्रभाव: कई पेशेवर क्षेत्रों में टैटू पर प्रतिबंध या नकारात्मक दृष्टिकोण हो सकता है।

2. भावनात्मक निर्णय: युवाओं द्वारा बिना सोचे समझे बनवाया गया टैटू भविष्य में पछतावा या शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।

टैटू बनवाने से बचाव और सुरक्षा उपाय…

1. सफाई और सेफ्टी: हमेशा प्रमाणित और लाइसेंसधारी टैटू आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं। सुई और उपकरण को स्टरलाइज किया जाना चाहिए।

3. इंक की गुणवत्ता: उच्च गुणवत्ता और मेडिकल ग्रेड इंक का ही इस्तेमाल करें।

3. एलर्जी टेस्ट: टैटू बनाने से पहले छोटी मात्रा में इंक का पैच टेस्ट कर लें।

4. स्किन केयर: टैटू बनवाने के बाद त्वचा की साफ-सफाई और मॉइश्चराइजिंग जरूरी है।

5. सावधानी और निर्णय: टैटू बनवाने से पहले डिज़ाइन, स्थान और भविष्य के संभावित प्रभावों पर सोचें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh CM: हजारों युवाओं के साथ CM साय ने लगाई दौड़, तिरंगे में दिखा छत्तीसगढ़ की एकता और गौरव”
Next: DGCA की चेतावनी: Air India पायलटों ने तय सीमा से ज्यादा उड़ाया प्लेन

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.