जब भी बात देश की आती है तो सबसे पहले जो बिज़नेस ग्रुप सामने आता है वो है Tata ग्रुप I यह भारत का एकमात्र
ग्रुप है जो यह सोच के बिज़नेस नहीं करते की किस सेक्टर में पैसा ज़्यादा है यह हर बिज़नेस में देश के हित को
सर्वोपरि मानते हैँ I यह सोच tata ग्रुप की आज से नहीं बल्कि सालों से है आउ भी इसी सोच के साथ यह ग्रुप काम
करता है और देश को हर उस सेक्टर में मदद कर रहा है जिसकी देश को सबसे ज़्यादा जरुरत है I
Tata Group की शुरुआत
Tata Group की शुरुआत हुई 1886 में जब उन्होंने चालू की Impress Mill उस समय employee welfare के नाम
पर कोई नियम नहीं थे लेकिन बिना किसी के नियम के बगैर tata ने अपने सभी कर्मचारियों को वो सभी सुविधाएं दी
जो आज भी कई कम्पनियाँ नहीं देती I विदेश में होनहार बच्चों को पढ़ने भेजे के लिये Tata ने शुरू की JN Tata
Endownment कंपनी जो अपने ख़र्चे पर होनहार छात्रों को विदेश पढ़ने भेजती थी I भारत में पहला luxury होटल
मुंबई में tata group ने बनवाया I 1907 में जब देश में स्टील निर्माण होता ही नहीं था तब tata group ने जमशेदपुर में
लगाया पहला स्टील प्लांट I देश में पहला हाइड्रो पावर प्लांट tata पावर के नाम से मुंबई में लगाया, 1917 में देश
का पहला साबुन हमाम और मोती बनाया tata ने, 1932 में देश में जब कोई एयरलाइन्स नहीं थी तब शुरू की tata
airlines जो बाद में हो गई air india और अब फिर इसकी कमान tata के पास है I 1952 में बनाया lakme, फिर बनाया
tata नमक और tata चाय I 1968 में आया कंप्यूटर क दौर और यहाँ भी सबसे पहले आया tata consultancy
services I 1984 में जब भारतीय बहुत पैसा विदेशी चीजों पर खर्च करते थे उसे रोकने ये लाये Titan और Tanishq
फिर आया स्वदेशी गाड़ियों का दौर तो आया Tata Motors I
इन सब व्यवसाय में जो सबसे ज़्यादा गौर करने की बात है हर वो क्षेत्र जिसे देश को ज़रूरत है उसने अग्रणी रहा Tata
Group आज भी देश को सबसे ज़्यादा ज़रूरत है Aritificial Intelligence की Chips की तो देश का पहला semi
conductor बनाने का प्लांट भी 90000 करोड़ की इन्वेस्टमेंट के साथ डोलेरा गुजरात में Tata group ही लगा रहा है I
देश का पहला कैंसर केयर हॉस्पिटल मुंबई में Tata ने बनाया I 26/11 के बाद बिना किसी सरकारी मादा के Tata ने
अपना होटल पुनर्नजीवित किया और उसमे मारे गये अपने कर्मचारियों के परिवार का जीवन भर खर्च उठाने का जिम्मा tata group ने लिया I Tata group की 19 कंपनीज शेयर market में लिस्टेड हैँ जिसको देखते हुऐ NSE ने Tata का अलग से Index लॉन्च किया है जो देश की एकमात्र ऐसी कंपनी के लिये किया गया हो I हर वो क्षेत्र जिसमे देश को आगे बढ़ना चाहिये जिसमे आगे बढ़ने से देश को फायदा होगा वहां पर Tata इन्वेस्ट कर चुका है या कर रहा है या करने वाला है इसलिए Tata
Group है देश की सबसे Ethical company क्योंकि tata ने हमेशा सोचा देश पहले I
