Tanya Meet Ekta kapoor: टीवी का फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की फेम तान्या मित्तल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर काफी चर्चाओं में रही। वो हमेशा शो में अपने लग्जरी लाइफ के बारें बताती रहती थी, जिसे सुनकर कुछ हैरान होते थे, तो कुछ इन बातों को फेक समझकर मजाक बनाते थे। ऐसे में इन सबसे हटकर फेमस सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर बिग बॉस शो में पहुंची थी और उन्होंने तान्या को शो ऑफर किया था। इसको लेकर तान्या काफी एक्साइटेड भी थी। शो से बाहर आने के बाद तान्या बेसब्री से एकता कपूर के साथ काम करने के लिए एक्साइटेड थी। ऐसे में अब उनका इंतजार खत्म हो चुका है और वो जल्द एकता कपूर के साथ काम करते नजर आएंगी।
तान्या ने की एकता कपूर से मुलाकात
तान्या मित्तल ने एकता कपूर से मुलाकात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है, जिसमें तान्या कहती हैं कि, – ‘किसी ने मुझसे कहा था कि सपने सच नहीं होते, पर मैं किसके साथ खड़ी हूं? मैम आपको कैसा लगा मुझसे मिलके? फिर एकता बोलती हैं, ‘मुझे ऐसा लगा कि तान्या मैंने तो शो के अंदर ही आपको ऑफर कर दिया था रोल, लेकिन आपको बहुत वक्त लगा यहां तक आने के लिए।
फिर तान्या पूछती हैं, ‘तो आप मुझे काम दे रहे हो? एकता बोलीं- ‘मैं आपको अभी कह रही हूं कि मेरे पास आपके लिए एक लिखित में ऑफर है। मैं आपके साथ काम करने का इंतजार कर रही हूं।’
फिर तान्या मित्तल ने पूछा कि-
‘मैं हीरोइन बन जाऊंगी ना? एकता ने कहा कि- ‘हां बिल्कुल’ और मैं आपके साथ ईमानदार होकर बोलना चाहती हूं कि आप जो मेरे लिए इतने गिफ्ट्स लेकर आईं, उनके लिए थैंक यू। एकता ने आगे कहा – आपका फ्यूचर बहुत ब्राइट है। आपकी फैमिली बहुत प्यारी है। मैं उम्मीद करती हूं कि ये बहुत लंबा असोसिएशन होगा, एक फैमिली असोसिएशन।’

वीडियो के कैप्शन में तान्या ने लिखा लंबा नोट
तान्या ने एकता कपूर के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- ‘डियर एकता मैम/दी, सपने सच होते हैं, आज आपने साबित कर दिया। आपसे मिलके यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं, और वो लोग अलग ही चमकते हैं। आप सिर्फ एक नाम नहीं हो, आप एक इमोशन हो। आपने जो दुनिया बनाई है, वो सिर्फ शो और किरदारों तक सीमित नहीं है, वो हर उस इंसान के दिल में बसती है, जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी। एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति हो।’
आगे लिखा कि-
आप रत्न नहीं हो, आप तो रेयर हो। रेयर विजन, रेयर करेज, रेयर हार्ट…इतना सब पाने के बाद भी जो सादगी और गर्मजोशी आपके अंदर है, वही आपको सबसे अलग बनाती है। आज मैं सबसे ज्यादा खुश हूं…इतनी खुश कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आज सबसे खुशी वाला दिन है और आपको बताने के लिए शब्द नहीं हैं। बस दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा यूं ही चमकती रहें और हम जैसे सपने देखने वालों को हिम्मत देती रहें।’
एकता कपूर को दिए ढेर सारे गिफ्ट
तान्या मित्तल जब एकता कपूर के यहां गई। तो वो उनके लिए काफी सारे गिफ्ट लेकर गई। इसमें बकलावा, गणपति बप्पा की मूर्ति, उनो कार्ड जैसे काफी सारे गिफ्ट्स थे, जिसके लिए एकता ने तान्या को थैंक यू भी बोला। और एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें एकता कपूर तान्या को बकलावा खिलाते नजर आ रहीं है।
View this post on Instagram
क्या करती हैं तान्या?
रिपोर्ट के अनुसार तान्या एक एंटरप्रेन्योर हैं, वो ट्रेवल और स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने 12th तक पढ़ाई की है। 19 साल की उम्र में खुद होममेड बिजनेस शुरु किया था, जिसका नाम हैंडमेड लव बाय तान्या रखा गया। यह ब्रांड स्टाइलिश हैंडबैग्स, साड़ियां और लाइफस्टाइल एक्सेसरीज का बिजनेस करती हैं।
