Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • BAN vs AFG ASia Cup 2025: तंजीद के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

BAN vs AFG ASia Cup 2025: तंजीद के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत!

Hema Gupta September 17, 2025

BAN vs AFG ASia Cup 2025: एशिया कप के 9वें मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरे और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन बनाएं। टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी।

Read More: IND vs PAK World Championship: वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम के बीच होगा रोमांचक मुकाबला!

वहीं बांग्लादेश टीम में तंजीद हसन के अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन नें टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने सुपर – 4 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं।

अफगानिस्तान की खराब शुरुआत…

अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। स्पिनर नसुम अहमद ने पहले ही ओवर में सैदिकुल्लाह अटल को LBW कर झटका दे दिया। रन गति धीमी रही और इब्राहिम जादरान भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 35 रन, मोहम्मद नबी भी 15 रन, अजमत ने 16 गेंदों पर 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 3 छक्के शामिल थे। लेकिन तस्कीन अहमद की स्लो गेंद पर वह कैच आउट हो गए।

करीम जनत भी केवल 6 रन बनाकर रन आउट हुए। आखिरी ओवरों में अफगानिस्तान को जीत की उम्मीद राशिद खान से थी। उन्होंने चौका जरूर लगाया, लेकिन रहमान ने उन्हें और गजनफर को लगातार गेंदों पर आउट कर अफगानिस्तान की उम्मीदों को खत्म कर दिया। आखिरी ओवर में 22 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई।

1️⃣5️⃣4️⃣ on the board for 🇧🇩

🇦🇫 pulled things back and negated a good start by the batters, keeping the opposition to a middling total.
Will the Tigers replicate this bowling effort & eke out a win?#BANvAFG #DPWorldAsiaCup2025 #ACC pic.twitter.com/FwSUoUwmUR

— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) September 16, 2025

बांग्लादेश की मजबूत शुरुआत…

एशिया कप-2025 के मुकाबले में बांग्लादेश ने दमदार शुरुआत की। तंजीद हसन की आतिशी बल्लेबाजी ने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। उन्होंने केवल 31 गेंदों पर 52 रन बनाए और कप्तान लिटन दास के साथ साझेदारी निभाते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया।

तंजीद और सैफ हसन (30) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़कर बांग्लादेश को तेज शुरुआत दी। खासकर तीसरे ओवर में तंजीद ने फजल हक फारूकी पर लगातार 4 चौके जड़कर माहौल बना दिया। इनमें से दो शॉट भाग्य के सहारे किनारे से निकले, जबकि 2 सीधे बल्ले से शानदार बाउंड्री पार कर गए। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम अंत में 5 विकेट खोकर केवल 154 रन ही बना सकी।

BAN Defeated AFG by 8 runs!
Their Super 4 hopes are still alive.#AsiaCup2025 pic.twitter.com/3Tx001IcLO

— 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar) September 16, 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, अल्लाह गजनफर और फजलहक फारूकी।

बांग्लादेश

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, मोहम्मद सैफ हसन, तौहीद हृदॉय, शमीम हुसैन, जाकिर अली, नुरुल हसन सोहन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Indore news: लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की रहस्यमयी मौत,पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
Next: PAK vs UAE Asia Cup 2025: दुबई में होगा करो या मरो का मुकाबला, सुपर-4 की रेस होगी तय!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.