T20 WC 2026 Closing Ceremony: T-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इसके पहले क्लोजिंग सेरेमनी की जाएगी, जिसमें कई मशहूर और इंटरनेशनल सिंगर अपनी परफॉर्मेंस देंगे।
क्लोजिंग सेरेमनी में ये सितारें करेंगे परफॉर्म
7 मार्च को ICC ने अपने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर तीन मशहूर सिंगर सुपरस्टार रिकी मार्टिन, दिग्गज सुखबीर और फाल्गुनी पाठक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- ‘मंच और भी बड़ा होता जा रहा है! T20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले क्लोजिंग सेरेमनी में ग्लोबल सुपरस्टार रिकी मार्टिन के साथ संगीत के दिग्गज सुखबीर और फाल्गुनी पाठक भी शामिल होंगे!

क्रिकेट की सबसे बड़ी रात में ये दिग्गज कलाकार अपने दमदार प्रदर्शन से धूम मचाने वाले हैं, इसलिए वैश्विक हिट्स और देसी गानों के लिए तैयार हो जाइए।’
पहले ही दे दी थी रिकी मार्टिन की परफॉर्मेंस की जानकारी
6 मार्च के दिन ICC ने अपने एक्स अकाउंट पर मशहूर सिंगर रिकी मार्टिन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- ‘हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि ग्लोबल आइकन और सुपरस्टार रिकी मार्टिन ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी के हेडलाइन परफॉर्मर होंगे। यह एक ऐसा शानदार जश्न होगा, जिसे आप बिल्कुल मिस नहीं करना चाहेंगे।’

कितने बजे से शुरु होगी क्लोजिंग सेरेमनी
क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन फाइनल मैच शुरु होने के पहले किया जाएगा। ग्राउंड के गेट करीब 3.30 बजे खोल दिए जाएंगे। वहीं ICC की पोस्ट के मुताबिक 5.30 बजे से सिंगर अपनी परफॉर्मेंस देंगे। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि 5.30 बजे रिकी मार्टिन परफॉर्म करेंगे।
मिक्स्ड मिट्टी वाली होगी पिच
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिक्स्ड मिट्टी वाली पिच तैयार की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह खास ट्रैक मिक्स मिट्टी वाली पिच है, लेकिन इसमें काली मिट्टी के मुकाबले लाल मिट्टी ज्यादा है। लाल मिट्टी की ज्यादा मात्रा होने से दोनों पारियों में गेंद आसानी से बल्ले पर आएगी और अच्छा बाउंस भी मिलेगा।

बल्लेबाजों को मिलेगा फायदा
सोर्स के मुताबिक, भारतीय टीम को फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिक्स्ड मिट्टी वाली पिच ऑफर की जाएगी। यह एक स्पोर्टिंग पिच होगी जहां कोई अतिरिक्त फायदा नहीं होगा। इस ट्रैक पर ज्यादा लाल मिट्टी होने से बाउंस अच्छा होगा और बैट्समैन को खेलने में आसानी होगी। भारतीय टीम मैनेजमेंट लीग मैचों के दौरान दी गई कुछ पिचों से खुश नहीं था और उन्होंने स्थानीय क्यूरेटर के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। यही वजह है कि BCCI ने पिच तैयार करने के बारे में बात करने के लिए अपने स्टाफ को भेजने का फैसला किया।

Also Read- IND vs NZ T20 WC Final 2026: आज देखना होगा की किसके हाथ आता है T20 मैच का खिताब!
