T20 W 2026 Super 8 Schedule: T20 वर्ल्ड कप 2026 की सुपर-8 टीमें तय हो चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। इन 20 टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा गया था। हर गुप में 5 टीमों को रखा गया है। सभी टीमों ने अब तक 36 मैच खेले, जिसमें से 8 टीमें सुपर-8 में प्रवेश कर चुकी हैं। अब इन टीमों के मुकाबले कब और कहां होंगे आइए जाने पूरा शेड्यूल…
इन टीमों ने सुपर-8 में बनाई जगह
सुपर -8 में ग्रुप-A से भारत और पाकिस्तान ने एंट्री की। वहीं बाकी ग्रुपों से भी 2-2 टीमों ने सुपर-8 में प्रवेश किया, ग्रुप-B से श्रीलंका और जिम्बाब्वे, ग्रुप-C से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज, ग्रुप-D से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका टीम ने सुपर -8 के लिए क्वालिफाई किया।
बता दें कि, इन 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है, जिसमें से ग्रुप 1 में भारत , साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज , जिम्बाब्वे शामिल है। ग्रुप-2 में इंग्लैंड , श्रीलंका , न्यूजीलैंड, पाकिस्तान शामिल है।
12 टीमें T20 वर्ल्ड कप से हुईं बाहर
8 टीमों ने सुपर- 8 में एंट्री की, जबकि 12 टीमें वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान, स्कॉटलैंड, इटली, नेपाल, अफगानिस्तान, UAE, नामीबिया, USA, नीदरलैंड और कनाडा टीम लीग स्टेज से बाहर हो चुकी हैं।

सुपर-8 स्टेज: 12 मैच, 3 दिन डबल हेडर
सुपर-8 में 4-4 टीमों के 2 ग्रुप बनेंगे। हर टीम अपने ग्रुप में 3-3 मैच खेलेगी। एक ग्रुप में 6 मैच, दोनों ग्रुप मिलाकर कुल 12 मुकाबले होंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
मैच शेड्यूल
21 फरवरी – सुपर-8 की शुरुआत
22, 26 फरवरी और 1 मार्च – डबल हेडर (2-2 मैच)
बाकी दिन (20 से 28 फरवरी तक) – सिंगल मैच
4 मार्च – पहला सेमीफाइनल
5 मार्च – दूसरा सेमीफाइनल (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
8 मार्च – फाइनल
सुपर-8 का पहला मैच
सुपर -8 का पहला मैच 21 फरवरी को न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका क्वालिफाई कर चुके हैं।
टीम इंडिया का शेड्यूल
22 फरवरी- भारत vs साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद)
26 फरवरी- भारत vs जिम्बाब्वे (चेन्नई)
1 मार्च- भारत vs वेस्टइंडीज (कोलकाता)
