Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ऑस्ट्रेलिया दहलाः 12 की मौत, क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर बचाई जान
  • Top Story
  • देश-विदेश

ऑस्ट्रेलिया दहलाः 12 की मौत, क्रिकेटर माइकल वॉन ने रेस्त्रां में छिपकर बचाई जान

Shital Sharma December 14, 2025

sydney terror attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से रविवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर सशस्त्र हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक हमलावर भी मारा गया। कुल मृतकों की संख्या 12 बताई जा रही है।

Terror attack during Hanukkah celebrations at Sydney’s Bondi Beach. 12 dead. Ex-England cricketer Michael Vaughan narrowly escapes.

दो हमलावर, खुलेआम फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवक काले कपड़ों में हथियारों के साथ बीच इलाके में दाखिल हुए और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमलावरों को सड़क पर खड़े होकर राइफल जैसे हथियारों से फायरिंग करते देखा जा सकता है कुछ वीडियो में लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं, जबकि बीच पर कई शव पड़े दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई में एक हमलावर ढेर

हालात बेकाबू होते देख ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। दोनों हमलावरों को गोली मारी गई, एक की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है पुलिस ने ऑपरेशन का ड्रोन फुटेज भी जारी किया है।

माइकल वॉन बाल-बाल बचे

इस हमले के वक्त इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन भी बॉन्डी बीच इलाके में मौजूद थे उन्होंने एक रेस्त्रां में छिपकर अपनी जान बचाई. माइकल वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा

बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बेहद डरावना था। अब सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। इमरजेंसी स्टाफ का धन्यवाद। पीड़ितों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

यहूदी परिषद के अध्यक्ष घायल

हमले में इजराइल-ऑस्ट्रेलिया यहूदी परिषद के अध्यक्ष आर्सेन ओस्ट्रोव्स्की भी घायल हुए हैं उनके सिर में चोट आई है, हालांकि उन्होंने खुद कहा है कि उनकी हालत स्थिर है और वे सुरक्षित हैं।

Terror attack during Hanukkah celebrations at Sydney’s Bondi Beach. 12 dead. Ex-England cricketer Michael Vaughan narrowly escapes.

प्रधानमंत्री ने बताया ‘चौंकाने वाला हमला’

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने घटना को “बेहद दुखद और चौंकाने वाला” बताया सरकार ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और जांच के आदेश दिए हैं।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: CBI ने 4 चीनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की: 100+ फर्जी कंपनियों से 1000 करोड़ की ठगी
Next: इजराइल का दावाः हमास के नंबर-2 चीफ राएद सईद ढेर, कार पर एयरस्ट्राइक

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.