Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Sweat Odor Remedies: पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय…
  • Lifestyle

Sweat Odor Remedies: पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय…

Hema Gupta April 3, 2025

Sweat Odor Remedies: गर्मियों के मौसम में पसीने की बदबू एक आम समस्या हैं, अक्सर हम पसीने की बदबू को छिपाने के लिए नये- नये उपाय खोजते रहते हैं, और डियोड्रेंट्स और एंटीपर्सपिरेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन ये उत्पाद कई बार केमिकल्स से भरपूर होते हैं ,जिससे हमें नुकसान भी पहुंच सकता है। आज हम इस लेख में पसीने की बदबू से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलु उपाय बताएंगे। जिनसे आप बिना शर्मिंदगी महसूस किए हर जगह घूम सकते हैं।

Read More: Oily Skin Solutions: क्या आप भी ऑयली स्किन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय..

इन घरेलु उपायो से कम होगी पसीने की बदबूं..

बेकिंग सोडा (Sodium Bicarbonate)

यह पसीने की बदबू को नियंत्रित करने के लिए एक बहुत प्रभावी उपाय है। यह न केवल पसीने की बदबू को समाप्त करता है, बल्कि त्वचा को भी मुलायम और स्वस्थ बनाए रखता है।

उपयोग – 1 चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स में लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। इसे हर दिन इस्तेमाल करें।

एलोवेरा

यह एक प्रकृतिक औषधि है, जो की ताजगी और ठंडक पसीने की बदबू को कम करने के लिए बहुत उपयोगी होती है। यह त्वचा को शीतलता प्रदान करता है और बैक्टीरिया को मारता है, जिससे बदबू नहीं आती।

उपयोग – एलोवेरा जेल को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू का रस..

नींबू का रस पसीने की बदबू को कम करने में बेहद प्रभावी है। नींबू में मौजूद एसिड pH को नियंत्रित करने में मदद करता है और इससे बैक्टीरिया की वृद्धि भी कम होती है, जो पसीने के कारण बदबू उत्पन्न करते हैं।

उपयोग – आधे नींबू को काटकर सीधे अपने अंडरआर्म्स पर रगड़ें। 10 से 15 मिनट तक उसे रहने दें और फिर धो लें। इसे रोजाना रात को सोने से पहले उपयोग करें।

पुदीना (Mint)

यह पसीने की बदबू को कम करने के साथ-साथ शरीर को ताजगी भी प्रदान करता है। पुदीना के पत्तों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर में बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं।

उपयोग – पुदीना के कुछ पत्तों को पानी में उबालें और उस पानी से शरीर को धोएं। इसे दिन में एक बार करें।

हल्दी और नीम का उपयोग करें..

हल्दी और नीम दोनों ही प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। आप हल्दी और नीम को पानी में डालकर स्नान कर सकते हैं, यह बैक्टीरिया को नष्ट करने और त्वचा को ताजगी प्रदान करने में मदद करता है।

बदलें अपने कपड़े..

कभी-कभी पसीने की बदबू कपड़ों में भी समा जाती है। विशेष रूप से सिंथेटिक फैब्रिक के कपड़े पसीने को सोखने में असमर्थ होते हैं, जिसके कारण पसीने की गंध बनी रहती है। ऐसे में सूती कपड़े पहनें, जो शरीर को सांस लेने का मौका देते हैं और पसीने को सोखते हैं। अपने कपड़े समय-समय पर बदलते रहें, खासकर यदि आप अधिक पसीना बहा रहे हों।

डिटॉक्स ड्रिंक्स का सेवन करें..

नींबू पानी, ग्रीन टी, और ककड़ी के रस जैसे ड्रिंक्स पीने से पसीने की गंध को कम करने में मददगार हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं और शरीर को शुद्ध करते हैं। ग्रीन टी के साथ-साथ नारियल पानी भी एक बेहतरीन विकल्प है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और पसीने की गंध को कम करता है।

पानी का पर्याप्त सेवन करें..

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी का भरपूर सेवन करें। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ सकता है और पसीने की गंध अधिक हो सकती है। इसलिए, दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए।

सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)

इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकते हैं, जो बदबू को कम करते हैं, यह स्किन के pH को भी संतुलित करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

उपयोग – 1 चम्मच सेब का सिरका पानी में मिला लें। इस मिश्रण से अपनी त्वचा को धोएं, खासकर अंडरआर्म्स।इसे रोजाना उपयोग करें।

Sweat Odor Remedies: Conclusion निष्कर्ष..

अगर आप भी पसीने की बदबू से छुटकारा पाना चाहते है, तो ऊपर दिए गए घरेलू उपाय न केवल प्रभावी होते हैं, बल्कि ये सुरक्षित और सस्ते भी होते हैं। और पसीने की बदबू खत्म करने में मददगार होते हैं।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Khushi boyfriend Video Viral: खुशी कपूर अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर..
Next: Sanoj Rape Case Update: सनोज पर लगे आरोप पर महिला का चौकाने वाला बयान…देखे वीडियों..

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.