लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी धमकी
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है। बुधवार रात मुंबई के दादर में एक अज्ञात शख्स उनकी फिल्म के शूटिंग एरिया में बिना इजाजत घुस गया। क्रू रुकने पर उन्होंने सलमान खान के सामने ही कहा- बिश्नोई को क्या बताऊं?
इसके बाद सलमान की सिक्योरिटी ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मुंबई के रहने वाले हैं।
दरअसल, सलमान खान को लॉरेंस गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लॉरेंस गैंग ने सलमान के घर पर फायरिंग भी की थी। सलमान के करीबी सहयोगी और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
सलमान को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद वाई प्लस सुरक्षा का एक और लेयर बढ़ा दिया गया है।
10 महीने में 2 मामले जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई
12 अक्टूबर: सलमान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के करीबी सहयोगी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के ऑफिस से बाहर आए। उस पर छह गोलियां चलाई गईं। दो गोली सिद्दीकी के पेट में और एक सीने में लगी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें रात 11.27 बजे मृत घोषित कर दिया गया। लॉरेंस गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
