Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: सुशासन तिहार के जरिये प्रशासन जनता के द्वार, CM साय ने बताया प्रभावी पहल
  • छत्तीसगढ़

Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: सुशासन तिहार के जरिये प्रशासन जनता के द्वार, CM साय ने बताया प्रभावी पहल

Aditya Mishra May 9, 2025

Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: खबर छग की राजधानी रायपुर से है जहां छग के मुखिया विष्णु देव साय ने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाली सरकार ही जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड रख सकती है और हमारी सरकार ने यह करके दिखाया भी है। बतादें कि गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत मड़ेली में आयोजित समाधान शिविर में सुशासन तिहार के अंतर्गत लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुखिया ने कहा कि सरकार जनता के बीच जाकर समस्याओं को सुन रही है और उनका मौके पर ही समाधान कर रही है।

 विकास योजनाओं की बड़ी घोषणाएं

सीएम ने ग्राम पंचायत मड़ेली में 75 करोड़ रुपए की लागत से 132 केवी सब स्टेशन और विद्युत लाइन विस्तार की घोषणा की। साथ ही, 147 करोड़ की लागत से राजिम से छुरा (बेलटुकरी होते हुए) 43 किमी सड़क चौड़ीकरण और अधूरे पिपरछेड़ी जलाशय निर्माण को पूरा कराने का ऐलान किया। यह घोषणाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली हैं।

 मोदी गारंटियों को धरातल पर उतार रही है सरकार

Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025:
Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025:

सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार को डेढ़ साल पूरे होने को हैं और हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने बताया कि पहली कैबिनेट में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान स्वीकृत किए गए, और अब 13 मई को केंद्रीय पंचायत मंत्री की मौजूदगी में 3.5 लाख और आवास स्वीकृत होंगे।

read more: बस्तर को मिली नई रफ्तार,रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को केंद्र की मंजूरी

 आवास प्लस प्लस सर्वे में भाग लेने की अपील

सीएम ने बताया कि आवास प्लस प्लस सर्वे की तिथि बढ़ा दी गई है और पात्रता नियमों में भी ढील दी गई है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ ले सकें। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस सर्वे में भाग लेने की अपील की और कहा कि यह गरीबों को छत देने की दिशा में एक अहम कदम है।

 कृषक और महिलाएं बनीं योजनाओं की लाभार्थी

Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025:
Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025:

छग के मुखिया ने बताया कि सरकार ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, साथ ही धान के बकाया बोनस की राशि का भुगतान भी किया गया। माताओं और बहनों को आर्थिक सहायता देने के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ चलाई जा रही है। ये योजनाएं सीधे तौर पर आमजन को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही हैं।

 तीर्थ योजनाओं से वृद्धजनों को सम्मान

सरकार द्वारा शुरू की गई ‘रामलला दर्शन योजना’ और ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत प्रदेश के वृद्धजनों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह न सिर्फ एक सामाजिक पहल है, बल्कि बुजुर्गों के सम्मान का प्रतीक भी है।

 समाधान शिविर में मिली राहत, हितग्राहियों को मिला लाभ

Sushasan Tihar Chhattisgarh 2025: समाधान शिविर में मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल और अन्य जरूरी उपकरण वितरित किए। उन्होंने विभागीय स्टॉल का निरीक्षण कर अधिकारियों से लंबित आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, चंदूलाल साहू, गौरीशंकर कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

read more: CM डॉ. मोहन यादव की बढ़ाई सुरक्षा, जानिए क्या होता है पोर्टेबल बुलेट प्रूफ शील्ड?

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhopal Zuber Maulana Julus:  भोपाल पुलिस ने निकाला जुबेर का अर्धनग्न जुलूस
Next: Uttarakhand CM Meeting on Terrorism: उत्तराखंड में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….

divya mistry March 4, 2026
मातम में बदली खुशियां
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर

divya mistry March 4, 2026
CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश

CG पुलिस ने MP पुलिस पर किया एक्सटॉर्शन केस: की प्रभारी लाइन अटैच,जानें पूरा मामला

divya mistry March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.