Suryakumar Health Update 2025: भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव स्पोर्ट्स हर्निया की समस्या से जूझ रहे हैं और इसके इलाज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो वहां उनकी सर्जरी भी कराई जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, सूर्या पिछले कुछ महीनों से इस दर्द के साथ क्रिकेट खेल रहे थे।
Read More: Smriti ICC ODI NO.1 Batter: ICC वनडे रैंकिंग में 5 साल बाद टॉप पर पहुंचीं स्मृति मंधाना..
करीबी सूत्र का खुलासा: दाहिने हिस्से में हर्निया की समस्या
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत में सूर्यकुमार के एक करीबी सूत्र ने बताया, “सूर्या पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की परेशानी से जूझ रहे हैं। वे इलाज और विशेषज्ञ की सलाह लेने के लिए इंग्लैंड गए हैं। जरूरत पड़ी तो वे वहीं सर्जरी कराएंगे।”
सूत्र ने यह भी बताया कि सूर्या ने पिछले 3 महीनों में लगातार ट्रैवल और मैचों का सामना किया, दर्द के बावजूद वे कई मुकाबलों में खेले।
BCCI का रुख: अब है इलाज का सबसे सही समय…
BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि,
“फिलहाल अगस्त-सितंबर तक भारत को कोई T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है। ऐसे में यह चोट का इलाज कराने का सबसे उपयुक्त समय है। साथ ही बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में सूर्यकुमार को पूरी रिकवरी का समय मिल जाएगा।”
अगस्त में बांग्लादेश दौरे पर जाएगी टीम इंडिया..
भारतीय टीम को अगस्त 2025 में बांग्लादेश दौरे पर जाना है। इस दौरे में टीम 3 वनडे और 3 T20 मुकाबले खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 17 अगस्त से होगी, जबकि T20 सीरीज 26 अगस्त से शुरू होगी।
बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल –
वनडे सीरीज
1. 17 अगस्त – SBNCS
2. 20 अगस्त – SBNCS
3. 23 अगस्त – BSSF MRCS
T20 सीरीज
1. 26 अगस्त – BSSF MRCS
2. 29 अगस्त – SBNCS
3. 31 अगस्त – SBNCS
IPL में किया शानदार प्रदर्शन…
सूर्यकुमार यादव ने IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से 16 मैच में 167.92 स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने मुंबई प्रीमियर लीग T20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया, जिससे साफ है कि वे लगातार क्रिकेट खेलते आ रहे हैं। इस दौरान हर्निया की समस्या बनी रही, लेकिन सूर्या ने प्रदर्शन पर कोई असर नहीं आने दिया।

