Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार, इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Suryakumar Health Update: स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती सूर्यकुमार, इंस्टाग्राम पर दी हेल्थ अपडेट…

Hema Gupta June 26, 2025

Suryakumar Health Update: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर हैं। उन्होंने हाल ही में जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सफल सर्जरी करवाई है और फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं। सूर्या ने खुद अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हेल्थ को लेकर जानकारी दी है और फैंस को आश्वस्त किया है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।

Read More: Suryakumar Health Update 2025: 3 महीने से दर्द में खेल रहे थे सूर्यकुमार यादव, इलाज के लिए इंग्लैंड रवाना…

हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर, बताया हेल्थ स्टेटस..

सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी के एक अस्पताल से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा –

“लाइफ अपडेट:पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सर्जरी के बाद मैं ठीक होने की राह पर हूं। वापस आने का बेसब्री से इंतजार है।”

इस पोस्ट के जरिए सूर्या ने न सिर्फ अपनी सेहत की जानकारी दी, बल्कि फैंस को यह भी बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही है और वे अब रिकवर कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)

लोगों ने कमेंट कर दी दुआएं…

एक ने कमेंट करते हुए लिखा कि- “See you soon man❤️”, एक ने लिखा कि- ‘Get well soon brother sky dada💙💥🌍😘😘😘😘’, एक ने लिखा कि- ‘भाईया चौरा माई आपके स्वस्थ्य बनाये रखई ❤️🙌’, एक ने लिखा कि- ‘Wishing you a speedy recovery, SKY! Can’t wait to see you back in blue, smashing it all over the park. 💪🔥’, एक ने लिखा कि-‘Take your time to heal, we’re all rooting for your comeback. T20 World Cup 2026 loading… 🚀’।

IPL के बाद गए थे जर्मनी…

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 के समापन के बाद सर्जरी के लिए जर्मनी गए थे। BCCI की निगरानी में उनकी सर्जरी हुई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रिकवरी सामान्य है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

मैदान में कब तक लौटेंगे सूर्याकुमार?

फिलहाल सूर्या के मैदान पर लौटने की कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह तक वे फिट हो सकते हैं।

हालांकि, इस दौरान भारत का कोई इंटरनेशनल T20 मुकाबला नहीं है, जिससे उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

बांग्लादेश दौरे में हो सकती है वापसी…

टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जो 4 अगस्त को खत्म होगी। इसके बाद टीम 17 अगस्त से बांग्लादेश दौरे पर जाएगी, जहां 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

इसी टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की वापसी की प्रबल संभावना जताई जा रही है। उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए चयन समिति उन्हें सीरीज में शामिल कर सकती है।

सीमित ओवरों में सूर्या की भूमिका अहम….

सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में भारत के सबसे भरोसेमंद T20 बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में टी20 फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर खुद को टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप का मजबूत स्तंभ साबित किया है।

अब जब भारत को अगस्त से लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलनी है, ऐसे में सूर्या की वापसी टीम के लिए और भी अहम हो जाती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Temple theft: खरगापुर मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चांदी और नकद माल बरामद
Next: PM Modi model school visit: मॉडल स्कूल में छात्रों से मिले पीएम मोदी, आत्मविश्वास देख सीएम भूपेंद्र पटेल हुए प्रभावित

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.