2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को पड़ेगा
Solar eclipse in March: इस बार मार्च में कुछ राशियों को दोहरा झटका लगने वाला है। दरअसल इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है और उस दिन शनि गोचर करने जा रहे हैं. जिससे कुछ राशियों के जीवन में सूर्य और शनि की स्थिति में बदलाव अमावस्या की रात के समान अंधकारमय साबित हो सकता है।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने वाला है। इस दिन चैत्र अमावस्या है। इसी के साथ 29 मार्च को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर का दोहरा आक्रमण 3 राशियों के लिए बहुत परेशान करने वाला होगा।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
मेष राशि
इस प्रकार शनि के गोचर से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। इसलिए उनके लिए मुश्किल समय लंबे समय तक रहेगा। लेकिन मेष समेत 3 राशियों को 15 दिन बाद इस बदलाव का ध्यान रखना होगा।
सूर्य ग्रहण के दिन शनि गोचर करेंगे और मेष राशि पर शनि की साढ़े साती शुरू होगी। इन लोगों को आर्थिक नुकसान, स्वास्थ्य समस्याओं और करियर में व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा खर्च और टेंशन भी बढ़ सकती है।
कुंभ राशि
सूर्य ग्रहण के दिन शनि का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए मुश्किल हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है। वाहन चलाने, घर में विवाद, करियर की समस्या उत्पन्न हो सकती है। साथ ही वाणी में संयम रखना जरूरी है।
मीन राशि
Solar eclipse in March: सूर्य ग्रहण के दिन शनि के गोचर के साथ मीन राशि में प्रवेश करेगा और साढ़ेसाती का दूसरा चरण मीन राशि में शुरू होगा। साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे अधिक पीड़ादायक होता है। यह समय सबसे हानिकारक, कम आत्मविश्वास, शारीरिक और मानसिक पीड़ा का होता है।
