Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Suruchi World No. 1 Shooter: हरियाणा की बेटी बनी दुनिया की नबंर-1 शूटर!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Suruchi World No. 1 Shooter: हरियाणा की बेटी बनी दुनिया की नबंर-1 शूटर!

Hema Gupta September 19, 2025

Suruchi World No. 1 Shooter: हरियाणा के झज्जर जिले के छोटे से गांव सासरौली की रहने वाली सुरुचि फोगाट आज दुनिया की नंबर -1 शूटर बन गई हैं, सुरुचि ने कुश्ती से लेकर शूटिंग तक कई चुनौतियां पार कीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर दिया।

Read More: AFG vs SL Asia Cup 2025: 6 विकेट से अफगानिस्तान पर श्रीलंका की जीत, बांग्लादेश ने भी बनाई सुपर-4 में जगह…

पिता का सपना: बेटी बनीं चैंपियन…

इंद्र फोगाट ने बेटी के जन्म के साथ ही ठान लिया था कि उन्हें एक खिलाड़ी बनाएंगे। गरीबी व जिम्मेदारियों के चलते वे खुद खेल में करियर नहीं बना सके। आर्मी से रिटायर होने के बाद बेटी सुरुचि को पहलवानी सिखाने लगे, ताकि उनका सपना बेटी के जरिए पूरा हो सके।

Quite a year for 🇮🇳 at the @issf_official world cups this year with young Suruchi as the undoubted 💫 . Over to the worlds now.#ISSFWorldCup #Shooting #Rifle #Pistol #Shotgun #India #TeamIndia #ShootingSports pic.twitter.com/fWWY3ogAh0

— NRAI (@OfficialNRAI) September 16, 2025

कुश्ती के दौरान सुरुचि हुईं थी चोटिल…

सुरुचि के पिता इंद्र फोगाट ने बताया कि – ‘जब सुरुचि का जन्म हुआ, तब कुछ दिन पहले ही डेप्थ ओलिंपिक में गांव के वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान गोल्ड मेडल जीतकर लौटे थे। तभी मन में ठान लिया कि बेटी को अच्छी पहलवान बनाऊंगा।’

उन्होंने आगे कहा कि-

‘वह 2019 में आर्मी से हवलदार से रिटायर हो गए। उस समय बेटी 12 साल की थी और आते ही बेटी सुरुचि को पहलवानी के लिए गांव के ही अखाड़े में ले जाने लगे। बेटी को पहलवानी करते 5 महीने ही गुजरे थे कि एक कुश्ती ने उन्हें झकझोर दिया।’

‘अखाड़े में पहलवानी करते समय सुरुचि को गले की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनका खेलना लगभग बंद ही हो गया। छह महीने तक इलाज चला, लेकिन डर के कारण उन्होंने फिर अखाड़े में कदम नहीं रखा। इसी दौरान पिता इंद्र फोगाट ने बेटी का खेल बदलने का फैसला लिया।’

शूटिंग की दुनिया में कदम…

महज 13 साल की उम्र में सुरुचि को शूटिंग में भेजा गया। धीरे-धीरे उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने दिन-रात अभ्यास कर 2 साल में राष्ट्रीय स्तर का मेडल जीत लिया। 2019 में शुरू हुई शूटिंग यात्रा ने छह साल में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की नंबर-1 शूटर बना दिया।

सुरुचि के इंटरनेशनल मेडल्स…

1. जूनियर वर्ल्ड कप, जर्मनी 2023: 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल

2. एशिया शूटिंग चैंपियनशिप, साउथ कोरिया 2023: सिल्वर मेडल

3. ISSF वर्ल्ड कप, अर्जेंटीना (अप्रैल 2025): सिंगल गोल्ड और टीम ब्रॉन्ज मेडल

4. ISSF वर्ल्ड कप, पेरू (2025): दो गोल्ड मेडल

5. ISSF वर्ल्ड कप, जर्मनी (2025): गोल्ड मेडल

6. शूटिंग एशियन चैंपियनशिप (2025): दो ब्रॉन्ज मेडल

ओलंपिक में मेडल की आस…

सुरुचि की मां सुदेश देवी ने बताया कि -‘उनकी बेटी को लेकर उन्हें बहुत उम्मीदें हैं। उनका सपना है कि सुरुचि ओलिंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन करे। खुद सुरुचि भी बार-बार यही बताती हैं कि अपने माता-पिता का सपना पूरा करने और देश के लिए गोल्ड मेडल लाने के लिए वह जी-जान से मेहनत करेंगी।’

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ नान घोटाले में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला का सरेंडर विवाद-कोर्ट ने लौटाया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टिकी आगे की कार्रवाई
Next: Indore Garba Controversy: विवादों के घेरे में शारदीय नवरात्रि 2025 से पहले कनकेश्वरी गरबा महोत्सव…  

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.