- Surbhi Khandelwal: मध्य प्रदेश BJP के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। BJP के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर खंडेलवाल की बेटी के निधन की जानकारी दी।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल की हुई हार्ट अटैक से मौत
आशीष अग्रवाल ने बताया कि वे एक स्पेशल चाइल्ड थीं। लंबे समय से बीमार थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे उनकी रूटीन फिजियोथेरेपी चल रही थी। इसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। और दोपहर करीब 12:00 बजे जान चली गई। उन्होंने शोक जताया है।
शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
वहीं बेटी की मौत की खबर मिलते ही हेमंत खंडेलवाल भोपाल से बैतूल पहुंचे। शाम 5 बजे बैतूल गंज में उनके घर से अंतिम यात्रा शुरू होगी। कोठी बाजार मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें की यहा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जान-पहचान वालों ने शोक जताया है।
Surbhi Khandelwal: सुरभि के शरीर में अकड़न रहती थी
सुरभि को लेकर आचार्य विवेक जैन ने कहा कि वे सुरभि खंडेलवाल को काफी समय से एक्यूपंक्चर और नेचुरोपैथी दे रहे थे। सुरभि के शरीर में लगातार अकड़न रहा करती थी, जिसका इलाज नेचुरोपैथी और एक्यूप्रेशर से किया गया। इलाज के बाद उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ था। वे चलने-फिरने लगी थीं।
ट्रीटमेंट के बाद हंसने लगी और इशारों से बातचीत की
Surbhi Khandelwal: उन्होंने बताया कि सुरभि का काफी समय से इलाज चल रहा था। वे बोल नहीं पाती थीं, लेकिन हाव-भाव से काफी समझदार और होश में थीं। आज फिर से उनकी एक्यूप्रेशर थेरेपी हुई। इलाज के बाद वे हंसीं और वहां मौजूद लोगों से इशारों में बातचीत की। थोड़ी देर बाद खाना खाया, फिर अचानक हार्ट अटैक आ गया।
