Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Surat Model Anjali Suicide: सूरत की मॉडल ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर बयां किया था दिल का दर्द…
  • एंटरटेनमेंट

Surat Model Anjali Suicide: सूरत की मॉडल ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर बयां किया था दिल का दर्द…

Hema Gupta June 9, 2025

Surat Model Anjali Suicide: गुजरात से चौंकाने वाला मामला सामने आया, बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय मॉडल अंजलि वर्मोरा ने आत्महत्या कर ली। मॉडल गुजरात के सूरत की रहने वाली की थी, और वो मॉडलिंग के सिलसिले में सूरत गई थी। उन्होंने अपने कमरे में पंखे पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। जांच के बाद बताया गया कि, वो डिप्रेशन से गुजर रही थी, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया।

Read More: Sonam Kapoor 40th Birthday: सोनम कपूर का 40वां बर्थडे आज…

आपको बता दें कि, अंजलि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। और वो अक्सर व्लॉगिंग और नई – नई फोटोज वीडियोज शेयर करती रहती थी। उनके इंस्टाग्राम पर 37.2K फॉलोअर्स थे। और अंजलि ने आत्महत्या के पहले अपने सोशल मीडिया पर काफी भावुक पोस्ट किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया पर जाहिर किया दर्द

अंजलि वर्मोरा ने आत्महत्या से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो भावनात्मक रील्स साझा की थीं, जो उनके भीतर चल रहे भावनात्मक संघर्ष को दर्शाती हैं। पहली रील में उन्होंने लिखा था, “अगर सब चले जाएं तो कोई बात नहीं, लेकिन जब अपने ही छोड़ देते हैं तो बहुत तकलीफ होती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

दूसरी रील में उन्होंने लिखा, “आज उसने यह अहसास करा दिया कि मैं उसके लिए कुछ भी नहीं हूं।” इन पोस्ट्स से यह संकेत मिलता है कि अंजलि किसी गहरे व्यक्तिगत तनाव या रिश्ते में टूटन से गुजर रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

पुलिस की जांच जारी….

पुलिस ने अंजलि के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवारजनों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, अंजलि की करीब दो साल पहले सगाई हो चुकी थी। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनकी आत्महत्या का सीधा संबंध निजी जीवन से है या कोई अन्य कारण भी इसमें शामिल है। आत्महत्या की वास्तविक वजह जानने के लिए जांच जारी है।

सूरत और अहमदाबाद में एक्टिव मॉडलिंग कर रही थीं अंजलि वर्मोरा

पुलिस के मुताबिक, अंजलि वर्मोरा अपने परिवार के साथ सूरत में रहती थीं। उनके परिवार में मां, एक भाई और एक बहन शामिल हैं। अंजलि बीते कुछ महीनों से ‘रेवेन्यू मॉडल कास्टिंग एजेंसी’ से जुड़ी हुई थीं और सूरत के साथ-साथ अहमदाबाद में भी मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में एक्टिव रूप से काम कर रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

घटना वाली रात जब अंजलि ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर अंजलि पंखे से लटकी हुई मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1 महीने पहले की थी एक और मॉडल ने आत्महत्या…

इससे पहले ध्य प्रदेश की रहने वाली मॉडल सुखप्रीत कौर ने 2 मई को आत्महत्या कर ली थी। बताया गया था कि, मॉडलिंग के सिलसिले में अपनी तीन बहनों के साथ सूरत आई थी। सुखप्रीत सूरत के सरोली इलाके के कुंभारिया गांव स्थित सारथी रेजीडेंसी में किराए पर रह रही थीं। शनिवार को जब उनकी एक सहेली बाहर से लौटी और कमरे का दरवाजा खोला, तो वो पंखे पर लटकी हुई थी।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Sonam Kapoor 40th Birthday: सोनम कपूर का 40वां बर्थडे आज…
Next: Delhi Water Crisis Relief: दिल्ली को मिली जल संकट से राहत की सौगात, 3 नए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को मंजूरी

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.