Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘गवर्नर बिलों को पेंडिंग नहीं रख सकते
  • देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘गवर्नर बिलों को पेंडिंग नहीं रख सकते

Shital Sharma September 3, 2025

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्य सरकारों की इच्छा को रोका नहीं जा सकता’

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गवर्नरों और राज्यपालों के रोल पर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा कि गवर्नर विधानसभा से पास हुए बिलों को अनिश्चितकाल तक पेंडिंग नहीं रख सकते। राज्य सरकारों की इच्छा को रोका नहीं जा सकता और लोकतंत्र को कमजोर नहीं बनाया जा सकता।

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: गवर्नर बिलों को पेंडिंग नहीं रख सकते

चीफ जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा, और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की बेंच ने कहा: गवर्नर बिलों को अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रख सकते। संविधान की धारा-200 में गवर्नर के लिए कोई संतोष (सैटिस्फैक्शन) जैसी शर्त नहीं है। 

बेंच ने कहा कि गवर्नर को या तो बिल पर हस्ताक्षर करने होंगे या उसे राष्ट्रपति के पास भेजना होगा। लगातार बिलों को रोककर रखना लोकतंत्र के खिलाफ है।

पश्चिम बंगाल का तर्क: जनता की इच्छा को रोका नहीं जा सकता

पश्चिम बंगाल के वकील कपिल सिब्बल ने कहा: अगर विधानसभा से पास बिल गवर्नर को भेजा जाता है, तो उन्हें उस पर हस्ताक्षर करना ही होगा। बिलों को रोककर रखना संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा

गवर्नर मनमर्जी से बिल अटका नहीं सकते। यह लोकतंत्र को असंभव बना देगा।

हिमाचल प्रदेश का तर्क: गवर्नरों का कानून बनाने में कोई रोल नहीं

हिमाचल सरकार के वकील आनंद शर्मा ने कहा: संघीय ढांचा (फेडरलिज्म) भारत की ताकत है। अगर गवर्नर बिल रोकेंगे, तो केंद्र-राज्य संबंधों में टकराव बढ़ेगा। गवर्नर का ऑफिस जनता की इच्छा को नकारने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

कर्नाटक का तर्क: राज्य में डायार्की नहीं हो सकती

कर्नाटक सरकार के वकील गोपाल सुब्रमण्यम ने कहा

राज्य में दोहरी सरकार (डायार्की) की व्यवस्था नहीं हो सकती। गवर्नर को हमेशा मंत्रिपरिषद की सलाह पर ही काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि गवर्नर को केवल दो स्थितियों में विवेकाधिकार मिलता है अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति को रिपोर्ट भेजना। जब कोई बिल हाईकोर्ट की शक्तियों को प्रभावित करता है। इन दो स्थितियों को छोड़कर गवर्नर के पास कोई स्वतंत्र शक्ति नहीं है।

क्या अब बदलेंगे राज्यपालों के रोल?

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला राज्यपालों के रोल पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। अब सवाल यह है कि क्या राज्यपाल अब बिलों को पेंडिंग रखने से बाज आएंगे? या फिर राज्य सरकारों और गवर्नरों के बीच टकराव और बढ़ेगा?

Read:- CHEETAH SAFARI : मध्य प्रदेश में चीता सफारी की शुरुआत, कूनो नेशनल पार्क में खुली जीप में देख सकेंगे पर्यटक

Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: चंडीगढ़: सुखना लेक का जलस्तर डेंजर लेवल पर, 7 सितंबर तक स्कूल बंद
Next: GST में बड़ा बदलाव: 175 प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते, जानें क्या होगा महंगा और क्या सस्ता

Related Stories

Varanasi Tree Planting Record
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे

himani Shrotiya March 2, 2026
Afghanistan Pak Airbase Attack
  • Top Story
  • देश-विदेश

अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे

himani Shrotiya March 2, 2026
Actress On Ali Khamenei Death
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Actress On Ali Khamenei Death: खामेनेई की मौत पर इस एक्ट्रेस ने जताई खुशी!

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • वाराणसी में टूटा चीन का रिकॉर्ड, एक घंटे में लगाए 245103 पौधे
  • पंजाब CM मान ने भाजपा को बताया ‘तानाशाही शासन’, बोले, “2027 में 100 सीटों का है लक्ष्य”
  • IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच
  • गंगापुर में 3 बच्चों के मिले शव, मां लापता
  • अफगानिस्तान ने पाक के नूर खान एयरबेस पर किया हमला, पाक बोला – 400 अफगान लड़ाके मारे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.