Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Superfood for all day Health: एक ऐसा सुपरफूड जिसे दिन हो या रात, कभी भी खाएं और सेहत बनाएं…
  • Lifestyle

Superfood for all day Health: एक ऐसा सुपरफूड जिसे दिन हो या रात, कभी भी खाएं और सेहत बनाएं…

Hema Gupta May 18, 2025

Superfood for all day Health: भारत में दलिया को पारंपरिक हेल्दी फूड माना जाता है। यह ना सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि पाचन से लेकर ब्लड शुगर और हार्ट हेल्थ तक में भी फायदेमंद माना जाता है। यह सरल, सस्ता और पोषण से भरपूर विकल्प है, जिसे डॉक्टर और डाइटिशियन भी नियमित रूप से डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। और अक्सर बीमार होने पर भी डॉक्टर इस खाने को खाने की सलाह देता है। आप इसे कभी भी खाओ यह नुकसान नहीं करता। आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको दलिया खाने के फायदे और इसे दिन में किस समय खाना सबसे ज़्यादा लाभकारी होता है। इस बारें में बताएंगे।

Read More: Home Remedies for Sandal Tan: धूप से पैरों पर बन जाते हैं चप्पल के निशान? अपनाएं ये उपाय…

Superfood for all day Health: दलिया क्या है?

गेहूं से तैयार किया गया दलिया एक फाइबर युक्त अनाज है, जिसे पिसा या दरदरा करके तैयार किमया जाता है। यह दिखने में भले ही सादा लगे, लेकिन इसके गुण काफी प्रभावशाली होते हैं। इसे पानी या दूध के साथ उबालकर सब्जियों, नमक, गुड़ या मसालों के साथ पकाया जा सकता है। यह फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन B1, प्रोटीन और ज़रूरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।

दलिया खाने से शरीर में होने वाले 10 प्रमुख बदलाव..

पाचन तंत्र बनाए बेहतर…

दलिया फाइबर से भरपूर होता है, खासकर सॉल्युबल और इनसॉल्युबल फाइबर का अच्छा स्रोत है। इससे कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं कम होती हैं। दलिया पेट को साफ रखने में सहायक होता है और आंतों को स्वस्थ बनाता है।

वजन घटाने में मददगार..

दलिया खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। यह लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है, जो भूख को नियंत्रित करता है और ओवरईटिंग से बचाता है। नियमित रूप से दलिया खाने से शरीर में फैट जमा नहीं होता।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करें..

डायबिटीज़ के रोगियों के लिए दलिया बेहद फायदेमंद है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता। यह शरीर में इंसुलिन को संतुलित रखने में भी सहायक है।

दिल को रखता है हेल्दी..

दलिया में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा घटता है। यह LDL (बुरा कोलेस्ट्रॉल) को कम कर HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) बढ़ाने में मदद करता है।

एनर्जी देता है पूरे दिन के लिए..

दलिया में मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे शरीर को स्थिर और लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है। सुबह नाश्ते में दलिया खाने से दिनभर एक्टिव और ऊर्जावान महसूस किया जा सकता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद..

दलिया में मौजूद जिंक, आयरन और मैग्नीशियम स्किन की चमक बढ़ाते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे त्वचा निखरती है।

इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत..

दलिया में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन B1 होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह संक्रमण और मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक है।

हड्डियों को करता है मजबूत..

दलिया में कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा होती है, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। यह बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

तनाव और अनिद्रा से राहत..

दलिया में मौजूद विटामिन B1 और मैग्नीशियम मस्तिष्क को शांत रखते हैं। यह न्यूरोलॉजिकल सिस्टम को संतुलित करता है और तनाव, एंग्जायटी व नींद की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

Superfood for all day Health: दलिया खाने का सही समय…

सुबह का नाश्ता (Breakfast)

सबसे बेहतर समय दलिया खाने का सुबह का होता है। इससे दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। इसमें दूध, शहद या सब्जियां मिलाकर हेल्दी ब्रेकफास्ट तैयार किया जा सकता है।

दोपहर का भोजन (Lunch)

यदि आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो दलिया को दोपहर के भोजन में हल्की सब्जियों के साथ शामिल कर सकते हैं। इससे पेट भरा रहता है और भूख जल्दी नहीं लगती।

रात का खाना (Dinner)

रात को हल्का और सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जाती है। दलिया इस मामले में आदर्श है, क्योंकि यह पेट पर बोझ नहीं डालता और पचने में आसान होता है।

दलिया के प्रकार और उन्हें कैसे खाएं…

1. दूध वाला दलिया – बच्चों और वेट गेन करने वालों के लिए उपयुक्त।

2. नमकीन दलिया – वेट लॉस, डायबिटीज़ और दिल के रोगियों के लिए बेहतर।

3. साबुत गेहूं दलिया – फाइबर से भरपूर, कब्ज के लिए असरदार।

4. जौ या बाजरे का दलिया – हड्डियों और दिल की सेहत के लिए बढ़िया विकल्प।

दलिया खाने से जुड़ी कुछ सावधानियां…

1. इसे डीप फ्राई या अधिक घी-तेल में न पकाएं।

2. दलिया में अधिक मात्रा में शक्कर या क्रीम न मिलाएं।

3. प्रोसेस्ड फ्लेवर वाले इंस्टेंट दलिया से बचें, क्योंकि इनमें शुगर, नमक और प्रिज़र्वेटिव अधिक होते हैं।

4. यदि ग्लूटन एलर्जी है, तो गेहूं आधारित दलिया से परहेज़ करें।

watch now- https://youtube.com/shorts/adoz4hi-3L8?si=cXKY_bACj1zsbpPx

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Yamraj Mysterious Temple: भारत का एक अनोखा मंदिर, जहां यमराज करते हैं न्याय…
Next: Hapur liquor shop assault: शराब ठेके पर ओवर रेटिंग का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, सेल्समैनों ने की बेरहम पिटाई

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.