Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Sunny Deol Jaat Review: बॉक्स ऑफिस मे मचाया धमाल..लोगों ने कहा ‘फुल पैसा वसूल’
  • एंटरटेनमेंट

Sunny Deol Jaat Review: बॉक्स ऑफिस मे मचाया धमाल..लोगों ने कहा ‘फुल पैसा वसूल’

Hema Gupta April 10, 2025

Sunny Deol Jaat Review: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर दिल जीतने आ चुके है, सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी है। इससे पहले सनी देओल ने गदर 2 से बॉक्स ऑफिस में गदर मचाया था। और अब इस फिल्म से गदर मचा रहे है, रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे की 2.37 करोड़ रुपए के एडवांस टिकट बिकी है, एडवांस बुकिंग में जाट के 1.13 लाख टिकट बिके थे। वहीं फिल्म देखकर लोगों के रिव्यू सामने आ रहें हैं,  लोग फिल्म की जमकर तारीफ कर रहें हैं। और फिल्म को फुल पैसा वसूल बताया है।

Read More: After BreakupTamannaah Reaction: विजय का नाम सुनते ही हंस पड़ी तमन्ना…

Sunny Deol Jaat Review: इस फिल्म में कौन स्टार कास्ट..

जाट फिल्म में सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा, रेजिना कैसंड्रा, विनीत कुमार सिंह, प्रशांत बजाज और सैयामी खेर जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहें है, इस फिल्म का ड्यूरेशन 2 घंटा 40 मिनट है। वही इस फिल्म की कहानी भी फिल्म के डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने लिखी है। इसमें एक्शन के साथ इसमें इमोशनल जर्नी को भी खूबसूरती से पेश किया गया है।

Sunny Deol Jaat Review: स्टार कास्ट की परफार्मेंस…

ब्रिगेडियर बलदेव प्रताप सिंह उर्फ जाट के किरदार में सनी देओल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके ‘ढाई किलो के हाथ’ का असर आज भी वैसा ही है। उन्होंने अपने दमदार और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। रणदीप हुड्डा ने रणतुंगा के रूप में अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी है। एक जटिल और खतरनाक विलेन के तौर पर उनका किरदार सत्ता, धन और बदले की भावना की भूख से प्रेरित है, जो फिल्म को एक गंभीर गहराई देता है।

रेजिना कैसंड्रा ने रणतुंगा की पत्नी का किरदार बखूबी निभाया है और अपने एक्टिंग से ध्यान खींचा है। विनीत कुमार सिंह रणतुंगा के छोटे भाई सोमुलु के रूप में बेहतरीन भूमिका निभाई हैं। वहीं, पुलिस अधिकारी विजयलक्ष्मी के रूप में सैयामी खेर ने एक नया और दमदार रूप दिखाया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

फिल्म के सॉन्ग की बात करें तो..

जाट फिल्म के सॉन्ग भी काफी अच्छे है, सभी गानो में से एक ‘ओ राम श्रीराम’ गाने के साथ ही सनी देओल की फिल्म में एंट्री होती है। यह गाना दिल को छू लेने वाला है। वहीं, ‘सॉरी बोल’ गाने में उर्वशी रौतेला पर फिल्माया गया ट्रैक जोश और ऊर्जा से भरा हुआ है, जो दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी काबिल-ए-तारीफ है, जो पूरी कहानी को गहराई और भावनात्मक बल देता है।

Sunny Deol Jaat Review: फैंस को पसंद आई मूवी देखे रिएक्शन..

फैन ने फिल्म के स्टार कास्ट से लेकर डॉरेक्टर के में दिया रिव्यू..

एक यूजर ने फिल्म के स्टार कास्ट से लेकर डॉरेक्टर तक सबकी तारीफ की साथ ही फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा कि -” Jaat- ये नॉर्मल इटम नहीं है, एटम बम है। Jaat एक फुल-ऑन पैसा वसूल हार्डकोर मास एंटरटेनर है। यह सिर्फ़ एक्शन से भरपूर नहीं है, बल्कि इसमें एक दमदार कहानी, भावनात्मक गहराई और एक ऐसा विलेन भी है जो हीरो के साथ धमाका करता है – कुछ ऐसा जो हम अक्सर हिंदी फ़िल्मों में मिस करते हैं।”

आगे लिखा कि-

निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी ने #SunnyDeol को उसी दमदार अवतार में पेश किया है जिसने उन्हें 90 के दशक में सुपरस्टार बनाया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले 15-20 सालों में किसी ने सनी को इस तरह पेश नहीं किया है।

फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि-

जब सनी सिर्फ माफी पाने के लिए तबाही मचाते हैं, तो थिएटर तालियों से गूंज उठते हैं, वे पूरी फिल्म में टाइगर की तरह दहाड़ते हैं, एक बार फिर साबित करते हैं कि उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार में से एक क्यों माना जाता है।

लेकिन सनी ही फिल्म की जान नहीं हैं, #रणदीप हुड्डा भी उतने ही शानदार हैं। उनके किरदार को एक उचित बिल्डअप दिया गया है, जो उन्हें बेहद ख़तरनाक बनाता है। बड़े पर्दे पर वे हर तरह से सनी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं, और यही जाट की सबसे बड़ी ताकत है। #विनीत कुमार हमेशा की तरह शानदार हैं।

पटकथा बेहद मनोरंजक है, और एलिवेशन सीन, ख़ास तौर पर थमन के धमाकेदार बैकग्राउंड स्कोर के साथ, फ़िल्म को और भी ज़्यादा प्रभावशाली बनाते हैं।

फिल्म की खास बातें- रणदीप हुड्डा और सनी देओल का परिचय, पहले हाफ में सॉरी बोल एंगल, दमदार इंटरवल ब्लॉक। दूसरे हाफ में जेल सीक्वेंस, और दमदार क्लाइमेक्स।

बॉक्स ऑफिस पर जाट की काफी संभावनाएं हैं, खासकर बड़े पैमाने पर।”

#JaatReview MASS FEAST . Yeh Normal Itom Nahi hai, Atom Bomb Hai.

Rating – ⭐️⭐️⭐️🌟 ( 3.5 ) #Jaat is a full-on paisa vasool (worth every penny) hardcore mass entertainer.
It’s not just packed with action, but also has a solid story, emotional depth, and a villain who matches… pic.twitter.com/lgVbFeWCMH

— Sumit Kadel (@SumitkadeI) April 10, 2025

Sunny Deol Jaat Review: कुछ अन्य यूजर्स ने भी दिए दमदार रिएक्शन..

#OneWordReview…#Jaat: POWER-PACKED.
Rating: ⭐️⭐️⭐️½#SunnyDeol roars again… A full-on mass entertainer, driven by three major strengths: #Sunny‘s heroism, seeti-maar dialogues and zabardast action… A mass-friendly package that delivers what it promises. #JaatReview… pic.twitter.com/Aivq0tdOrz

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 10, 2025

#OneWordReview#Jaat: FULL-ON POWER!#SunnyDeol is back with a bang in this mass entertainer! Three big wins: Sunny’s heroism, whistle-worthy dialogues, and smashing action. It’s a fun, crowd-pleasing ride. #JaatReview

Director #GopichandhMalineni, a pro at making hit #Telugu… pic.twitter.com/uA97Dw18QV

— Naman Sharma (@YourNaman) April 10, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Weather News : MP में मौसम के दो रंग…
Next: Ladli Behna Yojana 23वीं किस्त: बहनों के खाते में एक-दो दिन में आएंगे पैसे 

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.