Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Sunil Gavaskar ICC CT 2025: विराट- सचिन की तुलना पर भड़के-सुनील गावस्कर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Sunil Gavaskar ICC CT 2025: विराट- सचिन की तुलना पर भड़के-सुनील गावस्कर…

Hema Gupta March 1, 2025

Sunil Gavaskar ICC CT 2025:  कुछ दिनों पहले भारत और पकिस्तान का मैच हुआ जिसमें विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई साथ ही करोड़ो लोगो का दिल जीता, उनकी बल्लेबाजी की तारीफ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हुई।  इसी बीच जब भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर से विराट की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए सवाल किए गए तो वो भड़क उठे और जमकर सुनाया साथ ही कहा कि “क्या कभी रिकी पोंटिंग की तुलना ग्रेग चैपल से की गई थी?”

Read More: AUS vs AFG ICC Champions Trophy 2025: मैच बेनातिजन,ऑस्ट्रेलिया टीम पहुंची सेमीफाइनल में..

सुनील गावस्कर भड़के और कहा…

चैंपियंस ट्रॉफी के बीच ड्रेसिंग रूम शो का हिस्सा बनने वाले सुनील गावस्कर से जब विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मैं कभी भी युगों की तुलना नहीं करता क्योंकि आप जानते हैं कि खेलने की परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं अब पिचें अलग हो चुकी हैं. विरोधी अलग होते हैं. इसलिए लोगों की तुलना करना बहुत मुश्किल है. लेकिन ये केवल एक कमजोरी है, उपमहाद्वीप के बीच हमारी तुलना करना एक तरह की कमजोरी मैं कह सकता हूं।”

सुनील गावस्कर ने आगे कहा,

“हम हमेशा खिलाड़ियों की तुलना करते रहते हैं. क्या आपने कभी किसी को ये पूछते हुए देखा है कि क्या रिकी पोंटिंग ग्रेग चैपल से बेहतर खिलाड़ी हैं? किसी ने नहीं. मौजूदा खिलाड़ियों को वैसे ही स्वीकार करें जैसे वो हैं. उनके बीच कोई तुलना नहीं है. ये सब केवल उपमहाद्वीप में ही होता है और हम हमेशा तुलना करते रहते हैं।”

विराट कोहली का लक्ष्य- सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ना

विराट कोहली की बात करे तो आज के समय में वो महान बल्लेबाजों में से एक हैं, जबकि क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड हैं। वहीं, 36 वर्षीय विराट कोहली ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 82 शतक लगा चुके हैं, उन्हें सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए 19 और शतक लगाने होंगे।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: SA vs ENG ICC Champion Trophy 2025: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला…
Next: Kiara Sidharth Good News: कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान..

Related Stories

शेयर मार्केट.
  • Top Story
  • फाइनेंस

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.