Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Suniel Shetty Ind vs Pak WC Controversy: पाकिस्तान के बायकॉट के बाद सुनील शेट्टी ने दिया चौकाने वाला बयान!
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल की दुनिया

Suniel Shetty Ind vs Pak WC Controversy: पाकिस्तान के बायकॉट के बाद सुनील शेट्टी ने दिया चौकाने वाला बयान!

Hema Gupta February 7, 2026

Suniel Shetty Ind vs Pak WC Controversy: T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी यानी की आज से होगी। लेकिन इसके पहले पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच न खेलने का ऐलान कर दिया है। इस पर अब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान और भारत के बीच होने वाले T20 मैच को लेकर रिएक्शन देते हुए कहा कि- ‘भारत और पाकिस्तान का मैच होना चाहिए।’

सुनील शेट्टी ने पाकिस्तान के बायकॉट पर क्या कहा?

एक मीडिया पर्सन ने एक्टर सुनील शेट्टी से मैच को लेकर सवाल किया इस पर एक्टर ने कहा कि-

“मैं चाहूंगा कि पाकिस्तान श्रीलंका में आकर खेले। न खेलने से क्या हो जाता है कि एक बहुत खूबसूरत राइवलरी है इंडिया और पाकिस्तान की। जैसे एशेज की राइवलरी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की।”

भारतीय टीम के कप्तान ने भी दिया था इस पर बयान

जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव से चर्चा की गई तब उन्होंने कहा कि- ‘भारत मैच खेलेगा। सामने वाली टीम नहीं खेलना चाहती तो यह उनकी मर्जी है।’

‘हम खेलने को तैयार’ – सूर्यकुमार

पाकिस्तान के खिलाफ T-20 वर्ल्ड कप खेलने पर सवाल किया गया तो सूर्यकुमार ने साउ कहा कि- ‘हमारा माइंडसेट बिल्कुल साफ है। हमने खेलने के लिए मना नहीं किया है, उधर से मना किया गया है। ICC ने मैच का शेड्यूल तय किया है और हम खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारे टिकट बुक हैं और दिल्ली के बाद हम कोलंबो जा रहे हैं।’

पाकिस्तान ने मैच के बॉयकॉट का 1 फरवरी को किया था ऐलान

1 फरवरी रविवार को पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर पोस्ट कर ऐलान किया था कि-T-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बॉयकॉट करेगा। इस ऐलान के बाद ICC ने PCB से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। लेकिन इसके बाद PCB का तो कोई बयान नहीं आया लेकिन वहां के प्राइम मिनिस्टर शहबाज शरीफ ने साफ किया।

बैठक के बाद पाकिस्तान पीएम शरीफ ने कहा- ‘हमने T20 वर्ल्ड कप पर बिल्कुल साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।’

T20 World Cup 2026 (1)

आगे कहा कि-

‘हमने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है और हमें पूरी तरह बांग्लादेश के साथ खड़ा रहना चाहिए।’

बता दें कि, पाकिस्तानी सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश के सपोर्ट में लिया। क्योंकि, ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटा दिया था।

इन जगहों में होंगे वर्ल्ड कप के मैच

भारत में 5 वेन्यू अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम, कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वर्ल्डकप के टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे।

वहीं, श्रीलंका में 3 वेन्यू – कोलंबो और कैंडी में मुकाबले होंगे। कोलंबो में आर प्रेमदासा और सिंहला स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया मुंबई, दिल्ली, कोलंबो और अहमदाबाद में ग्रुप स्टेज के मैच खेलेगी।

 

Also Read – Ind Vs USA T20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप का आगाज, भारत और अमेरिका होंगे अमाने – सामने!

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी… MSP पर गेहूं खरीदी के लिए आज से पंजीयन शुरू
Next: उज्जैन में बनेगा MP का वनतारा, 2 जगहों पर जू सफारी और वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर: मुख्यमंत्री

Related Stories

Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
MS Dhoni Ranchi Plot Controversy
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • झारखंड

MS Dhoni Ranchi Plot Controversy: M.S.Dhoni पर लगे गंभीर आरोप, झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने भेजा नोटिस!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.