
पहली महिला डिप्टी CM
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने 31 जनवरी को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली थी। उसी दिन NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी, जिसमें सुनेत्रा पवार को पार्टी नेता चुना गया था। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दिया था। सुनेत्रा को प्रदेश उत्पादन शुल्क, खेल एवं युवा कल्याण और अल्पसंख्यक विकास/औकाफ विभाग दिए गए हैं।
Sunetra NCP National President: अजित पवार की मौत
वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त विभाग अपने ही पास रखा। महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को पुणे के बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था, इसके बाद उनकी पत्नी ने डिप्टी CM पद की शपथ ली।
35 साल पुराना साथी
राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा करते हुए प्रफुल पटेल ने कहा, ‘सभी नेताओं ने मिलकर यह तय किया कि अजित पवार की जगह पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाए और इस उद्देश्य से राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया। पटेल ने खुद को अजित पवार का 35 साल पुराना साथी, कार्यकर्ता, नेता और NCP पार्टी का संस्थापक सदस्य बताते हुए औपचारिक रूप से सुनेत्रा के नाम का प्रस्ताव रखा।
