Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Summer Styling Tips For Men: गर्मियों में पुरुषो के लिए फैशन टिप्स…
  • Lifestyle

Summer Styling Tips For Men: गर्मियों में पुरुषो के लिए फैशन टिप्स…

Hema Gupta March 10, 2025

Summer Styling Tips For Men: गर्मी का मौसम आते ही हर किसी को अपनी आउटफिट्स को लेकर चिंता रहती हैं। तपती धूप को झेलने के लिए सही कपड़ो को चुनना बहुत जरूरी होता है। खासकर लड़कों के लिए, यह मौसम चुनौतियों से भरा होता है क्योंकि उन्हें आराम और स्टाइल दोनों को सही तरीके से बैलेंस करना होता है। अगर ऐसे कपड़े मिल जाएं जो गर्मी में ठंडक के साथ कंफर्ट भी दें तो मजा ही आ जाता है। आज हम लड़को के लिए बेहतरीन आउटफिट्स और फैशन टिप्स के बारें में बताएंगे, जिससे वे न सिर्फ गर्मी से बच सकें, बल्कि अपनी पर्सनालिटी को भी और निखार सकें।

Read More : Pomegranate Benefits: अनार सेहत के लिए वरदान..जाने फायदें..

अपनाएं ये टिप्स…

कूल और आरामदायक टी-शर्ट्स

गर्मियों में सबसे पहला और आम विकल्प टी-शर्ट होती है। यह न केवल आरामदायक होती है, बल्कि स्टाइलिश भी लगती है। लड़कों के लिए सबसे बेहतरीन टी-शर्ट्स आम तौर पर कॉटन, लिनन या बांस के फाइबर से बनी होती हैं, जो पसीने को जल्दी सोख लेती हैं और त्वचा को ताजगी का एहसास कराती हैं।

अगर आप थोड़े फंकी और कूल लुक चाहते हैं, तो ग्राफिक टी-शर्ट्स एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इसमें आप अपनी पसंद के गाने, ब्रांड या डूडल के डिजाइन को चुन सकते हैं। टी-शर्ट्स को आप शॉर्ट्स, जींस या चूड़ीदार के साथ पहन सकते हैं।

लाइटवेट शॉर्ट्स

गर्मियों में शॉर्ट्स एक जरूरी आउटफिट बन जाते हैं। ये न केवल आरामदायक होते हैं, बल्कि गर्मी में ताजगी का एहसास भी कराते हैं। शॉर्ट्स के कई प्रकार होते हैं, जिनमें से हर एक की अपनी खासियत है। कॉटन शॉर्ट्स गर्मी के मौसम में ये सबसे आरामदायक होते हैं। ये पसीना सोखने में मदद करते हैं।

स्पोर्ट्स शॉर्ट्स अगर आप फिटनेस या स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले रहे हैं, तो स्पोर्ट्स शॉर्ट्स की मदद से आप आराम से मूव कर सकते हैं।

हल्के रंग और फैब्रिक चुनें

गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े पहनने का चलन है क्योंकि ये सूरज की रोशनी को अधिक सोखने नहीं देते। सफेद, हल्का नीला, पीच, पेस्टल रंग गर्मियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। इसके अलावा, कपड़े का फैब्रिक भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। हल्के फैब्रिक्स जैसे कि लिनन, कॉटन और बांस के कपड़े गर्मी के मौसम में आरामदायक होते हैं। ये सांस लेने में मदद करते हैं और शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं।

स्मार्ट फुटवियर का चुनाव करें

गर्मियों में फुटवियर का चयन भी महत्वपूर्ण होता है। इसमें आराम और स्टाइल दोनों का ध्यान रखना जरूरी है। गर्मी में जूते पहनने से बचें, क्योंकि इससे पैर पसीने से गीले हो सकते हैं और इससे असुविधा हो सकती है। अगर आप जॉगिंग या कैज़ुअल लुक चाहते हैं तो स्मार्ट स्नीकर पहन सकते हैं।

स्किन केयर

गर्मियों में एक्सेसरीज का चयन भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को और निखारते हैं, बल्कि सूरज से बचने के लिए भी जरूरी होते हैं। अगर आप बाहर ज्यादा समय बिताते हैं, तो गर्मियों में अपनी त्वचा का ख्याल रखना भी जरूरी है। नियमित त्वचा की सफाई, सन प्रोटेक्शन क्रीम का इस्तेमाल और हाइड्रेटेड रहना स्वस्थ और स्टाइलिश दिखने में मदद कर सकता है।

स्टाइलिश संग्लासेस

लड़को के लिए सनग्लासेस भी शानदार आप्शन है। यह स्टाइलिश सन ग्लासेज आपके लुक को और भी आकर्षक बना देते हैं। इन्हें पहनने से आप धूप से तो बचते ही हैं। साथ ही, ये परुषों के पूरे लुक में चार चांद लगा देता है।

स्टाइलिश कैप का करे इस्तेमाल..

धूप से बचने के लिए अक्सर लड़कियां तो फेस कवर कर लेती है, लेकिन लड़को के लिए ये चैलेंजिंग होता हैं। ऐसे में उन्हें धूप से बचने के लिए लड़के कैप का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे वो धूप से भी बच सके और लुक को भी स्मार्ट बना सकते हैं।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Athiya Flaunts Baby Bump: आथिया ने पति केएल राहुल पर लुटाया प्यार..
Next: Sambhaji Maharaj: कठोर यातनाएं, जुबान काटी, चीरा लगाकर नमक भरा, सम्भाजी महाराज का बलिदान भूलेंगे नहीं

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.