Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Summer Care Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं के लिए खास सुझाव, शिशु और मां रहेंगे स्वास्थ..
  • Lifestyle

Summer Care Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं के लिए खास सुझाव, शिशु और मां रहेंगे स्वास्थ..

Hema Gupta April 3, 2025

Summer Care Pregnant Women: गर्मियों का मौसम गर्भवती महिलाओं को अपना बेहद ख्याल रखना चाहिए। इस समय शरीर में पानी की कमी, अत्यधिक गर्मी, और थकान जैसी समस्याएं सामान्य हो जाती हैं, जो गर्भवती महिला की सेहत और उसके गर्भस्थ शिशु पर असर डाल सकती हैं। इसलिए सही डाइट लेना जरुरी है, और अपनी दिनचर्या में कुछ चीजो को शामिल करने से गर्भवती महिलाएं स्वास्थ रहती हैं। जानिए किन बातों का रखे ध्यान…

Read More: Health Problems Lack of Sleep: नींद की कमी से होंगी ये समस्याएं, जानें कौन सी बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा

Summer Care Pregnant Women: गर्भवती महिलाएं करें ये उपाय..

पानी की भरपूर मात्रा पिएं…

गर्मियों में पानी की कमी एक बड़ी समस्या बन सकती है। गर्भवती महिला के शरीर में अतिरिक्त रक्त प्रवाह होता है, और गर्मी के कारण पसीना अधिक आता है, जिससे पानी की अधिक जरूरत होती है। पानी की कमी से शरीर में थकावट, चक्कर, और डिहाइड्रेशन हो सकता है, जो गर्भवती महिला और उसके शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है।

गर्भवती महिलाओं को दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, ताजे फल, जूस, और नारियल पानी भी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।

संतुलित आहार का करें सेवन..

गर्मियों में शरीर को ताजगी और ऊर्जा देने के लिए संतुलित आहार बहुत महत्वपूर्ण है। गर्भवती महिलाओं को गर्मी के मौसम में हल्का और पौष्टिक भोजन करना चाहिए, ताकि उनके शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिल सके।

इस मौसम में ताजे फल और सब्जियों का सेवन जैसे कि तरबूज, खरबूजा, खीरा, और गाजर इनका सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है। ये शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं।

पर्याप्त विश्राम करें..

अधिक गर्मी के कारण शरीर जल्दी थक जाता है। गर्भवती महिलाओं को दिन में आराम करने की आदत डालनी चाहिए। प्रतिदिन कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, और दिन में थोड़े-थोड़े अंतराल पर विश्राम करना चाहिए।

मौसम के पहनें कपड़े..

गर्मियों में गर्भवती महिलाओं को हल्के, सूती और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए, जो पसीने को सोख सकें और शरीर को ठंडा रख सकें। सिंथेटिक कपड़े और तंग कपड़े बचना चाहिए क्योकि इससे त्वचा पर रैशेज और जलन का कारण बन सकते हैं।

तनाव और एंग्जाइटी से बचें..

गर्मियों में मानसिक थकान और तनाव बढ़ सकता है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है। तनाव से गर्भावस्था पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। और वैसे भी गर्भावस्था में थोड़े मूड स्विंग भी होते हैं।

घर के सदस्यो को भी खास ख्याल रखना चाहिए की उन्हें कोई चिंता न हो और गर्भवती महिलाओं को शांति बनाए रखने के लिए ध्यान, गहरी सांसें लेना, और व्यायाम करना चाहिए।

सामान्य चिकित्सा जांच करवाएं..

गर्मियों के मौसम में गर्भवती महिलाओं को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए और नियमित चिकित्सा जांच करवानी चाहिए, क्योकि अधिक गर्मी से गर्भवती महिलाओं को समस्या हो सकती है, ऐसे में गर्भवती महिला को समय-समय पर अपने डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

Summer Care Pregnant Women: Conclusion निष्कर्ष..

गर्भवती महिलाओं को गर्मियों में सावधानी और देखभाल जरुरी होती है। सही आहार, पानी की भरपूर मात्रा, सन प्रोटेक्शन, शारीरिक गतिविधि, और आराम से गर्मी को सहन किया जा सकता है। इस मौसम में सही देखभाल से गर्भवती महिलाओं को न केवल गर्मी से बचने में मदद मिलती है, बल्कि शिशु की सेहत भी उत्तम बनी रहती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Political Appointments : चुनाव हारने वालों को निगम मंडल में जिम्मेदारी
Next: Mumbai Lawrence Gang :  मुंबई में लॉरेंस गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.