CG NEWS : सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

sukma-police-naxal-encounter-2025

CG NEWS : सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

cg news  सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी

Sukma police Naxal encounter 2025 : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में भेज्जी और चिंतागुफा क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे जाने की खबर सामने आ रही है हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि बाकी है, लेकिन पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने क्षेत्र को घेरते हुए दोनों तरफ से फायरिंग जारी है

मुठभेड़ की शुरुआत 

डीआरजी की टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने भेज्जी-चिंतागुफा के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवान जैसे ही इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी बहादुरी से जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ लगातार जारी है। स्थानीय पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति की लगातार अपडेट ले रहे हैं। READ MORE :छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी,दुर्ग- रायपुर में पारा लुढ़का

सुरक्षा बलों की कार्रवाई और प्रभाव

यह मुठभेड़ इस वर्ष छत्तीसगढ़ में नक्सल उसे खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों की तेज कार्रवाई का हिस्सा है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों से जवानों ने इस साल अब तक कई बड़े नक्सलियों को खत्म किया है और कई ने आत्मसमर्पण भी किया है। इस मुठभेड़ से यह संदेश गया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने के लिए सुरक्षा बल पूरी तरह सक्रिय हैं।

नक्सलवाद समाप्ति का प्रयास

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने साल मार्च 2026 तक नक्सलवाद को छत्तीसगढ़ से समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में सुरक्षा बलों का यह अभियान लगातार जारी है। मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन सुरक्षा बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं जिससे सामान्य नागरिकों को सुरक्षा और शांति मिल सके।  सुकमा में हुई यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके साथ ही यह भी साफ हुआ कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां के जवान पूरी तत्परता के साथ कार्यरत हैं। जारी मुठभेड़ से क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति में सुधार की उम्मीद जगी है।  

संबंधित सामग्री

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

भारत में मानसून ने 4 जून को केरल में दस्तक दी, लेकिन इसकी चाल बहुत सुस्त है, जिससे मुंबई सहित कई जगहों पर देरी हो रही है।

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।