Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • Sukma Ordnance factory destroyed: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री तबाह, मात्रा में हथियार-बारूद बरामद
  • छत्तीसगढ़

Sukma Ordnance factory destroyed: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री तबाह, मात्रा में हथियार-बारूद बरामद

Narendra Singh September 27, 2025

sukma naxal ordnance factory recovered: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, जहां नक्सली बड़े पैमाने पर हथियार और IED बना रहे थे। फैक्ट्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

जिला बल और कोबरा की टीम ने मारा छापा

छत्तसीगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों को बड़ा झटका देने में सुरक्षाबल फिर कामयाब हुए हैं. सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त कर दी. यहां नक्सली बड़े हमले की साजिश रच रहे थे. फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार, बारूद और निर्माण उपकरण बरामद हुए हैं.

Read More:- मोबिक्विक के एप अपडेट: सिक्योरिटी चूक से रातों-रात लखपति बने लोग

फैक्ट्री से भारी विस्फोटक और उपकरण मिले

sukma naxal ordnance factory recovered: जिला सुकमा में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में 26 सितंबर की सुबह मेट्टागुड़ा कैम्प से जिला बल और 203 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई. ग्राम ईरापल्ली और कोईमेंटा के आसपास जंगल-पहाड़ियों में जवानों ने गहन सर्चिंग शुरू की. करीब सुबह 11 बजे टीम को जंगल में नक्सलियों की हथियार और विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री का पता चला. जवानों ने मौके पर फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया.सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में उपकरण और विस्फोटक सामग्री किए बरामद.सुरक्षाबलों का कहना है कि नक्सली इस फैक्ट्री में हथियार और IED तैयार कर सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे थे.

ये सामान बरामद

वर्टिकल मिलिंग मशीन- 1

बीजीएल लांचर-2

बीजीएल हेड्स- 94

बेंच वाइस- 3

हैंड ग्राइंडर- 1

डायरेक्शनल IED पाइप्स-3

लकड़ी के राइफल बट- 6

सोलर बैटरियां- 4

स्टील पाइप पीस- 80

बड़ी मात्रा में आयरन स्क्रैप और अन्य उपकरण

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों की फैक्ट्री ध्वस्त करने से उनकी बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. यह ऑपरेशन हमारे लिए बड़ी सफलता है. अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कार्रवाई से साफ है कि नक्सलियों की बैकबोन तोड़ने में सुरक्षाबल लगातार सफल हो रहे हैं. बड़ी मात्रा में बरामद हथियार यह बताने के लिए काफी हैं कि नक्सली सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला करने की तैयारी में थे.

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Olympic Association: CM साय की छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ा एलान
Next: Ind vs Pak Dispute: ICC ने सूर्या और हारिस रऊफ पर लगाया जुर्माना, फरहान को दी चेतावनी!

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.