Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • naxal encounter : 2 महिला समेत 3 नक्सली ढेर, 15 लाख के थे इनामी
  • छत्तीसगढ़

naxal encounter : 2 महिला समेत 3 नक्सली ढेर, 15 लाख के थे इनामी

Narendra Singh November 17, 2025

स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी मारा गया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

sukma naxal encounter: सुकमा जिले के तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों और फोर्स के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में 2 महिला समेत 3 नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में जनमिलिशिया कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल हैं। तीनों नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

तुमालपाड़ जंगल के जंगल में मुठभेड़

मुठभेड़ के संबंध में सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि 16 नवंबर 2025 को भेज्जी-चिंतागुफा के सरहदी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इस पर डीआरजी की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान सुबह तुमालपाड़ के जंगल में नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने फौरन मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया। काफी देर तक दोनों तरफ से रूक-रूककर फायरिंग होती रही। इस दौरान कई नक्सली मौके से जंगल के अंदरूनी इलाकों की ओर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद सर्चिंग करने पर जवानों को तीन शव मिले।

sukma naxal encounter: हथियार और गोला-बारूद बरामद

इनकी पहचान कोटा एरिया कमेटी सदस्य और स्नाइपर विशेषज्ञ माड़वी देवा, कोंटा एरिया कमेटी के सीएनएम कमांडर पोड़ियम गंगी, और किस्टाराम की एरिया कमेटी सदस्य सोड़ी गंगी के रूप में हुई। मुठभेड़ स्थल से 303 राइफल, बीजीएल लॉन्चर सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

अब तक बस्तर रेंज में 233 माओवादी मारे जा चुके

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि माओवाद अब बस्तर में अपने अंतिम चरण में है। संगठन टूट चुका है और कैडरों के सामने हिंसा छोड़कर पुनर्वास नीति अपनाने के अलावा कोई चारा नहीं है। इस साल अब तक बस्तर रेंज में 233 माओवादी मारे जा चुके हैं।बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया में 11 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 3 महिला समेत 6 नक्सली मारे गए थे। इसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का इंचार्ज बुच्चन्ना और दूसरे शीर्ष नक्सल लीडर पापाराव की पत्नी उर्मिला भी शामिल थी। पापाराव इस बार भी नहीं पकड़ा जा सका।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Chief Minister Schedule: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ग्वालियर दौरा..
Next: 78वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा का आज खास दिन, दुआ-ए-खास पढ़ी

Related Stories

Raipur Wife Plots Husband Murder
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Hema Gupta March 1, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात
  • छत्तीसगढ़

तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलते हालात, मुख्यधारा में लौटते माओवादी

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.