Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • CM Sai Tribute Subhadra Kumari: सुभद्रा कुमारी चौहान की 77वीं पुण्यतिथि आज, सीएम साय ने किया नमन..
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़

CM Sai Tribute Subhadra Kumari: सुभद्रा कुमारी चौहान की 77वीं पुण्यतिथि आज, सीएम साय ने किया नमन..

Hema Gupta February 15, 2025

CM Sai Tribute Subhadra Kumari: महान कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की आज पुण्यतिथि है। सीएम विष्णुदेव साय ने अपने एक्स हैंडल ट्वीट कर कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान को नमन कर श्रद्धांजलि दी। ‘खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी’ इन पंक्तियों की रचयिता सुभद्रा का जन्म 16 अगस्त 1904 को इलाहबाद के निकट निहालपुर गांव में हुआ। सुभद्रा कुमारी चौहान ने अपनी पहली कविता ‘नीम’ 9 साल की उम्र में लिखी थी। उनकी ये कविता 1913 में मर्यादा पत्रिका में छपी थी। 1919 में उनका विवाह खंडवा के ठाकुर लक्ष्मण सिंह के साथ हुआ।

Read More: CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी आज जाएंगे वाराणसी, सुरक्षा इंतजामों का करेंगे निरीक्षण..

आपको बता दें कि सुभद्रा कुमारी चौहान 1921 में महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाली पहली महिला थीं। वे एक रचनाकार होने के साथ-साथ स्वाधीनता संग्राम की सेनानी भी थीं। उनकी कविताओं में ‘अनोखा दान’ ‘आराधना’ ‘झांसी की रानी’ ‘इसका रोना’ ‘उपेक्षा’ ‘कलह कारण’ ‘कोयल’ ‘कदंब का पेड़’ आदि शामिल है। सुभद्रा कुमारी की 15 फरवरी 1948 को एक दुर्घटना में उनका निधन हो गया।

सीएम साय ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

सीएम विष्णुदेव साय ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया एक्‍स पर नमन करते हुए लिखा कि – हिंदी की महान कवयित्री एवं लेखिका सुभद्रा कुमारी चौहान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

हिंदी की महान कवयित्री एवं लेखिका सुभद्रा कुमारी चौहान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/HHGArwq4iM

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) February 15, 2025

MP के सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

CM MOHAN YADAV

MP के सीएम डॉ. यादव ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि-
“बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी…

अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से युवाओं के ह्रदय में स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्ज्वलित कर देने वाली स्वतंत्रता सेनानी, महान कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी,
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी…

अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से युवाओं के ह्रदय में स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्ज्वलित कर देने वाली स्वतंत्रता सेनानी, महान कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित… pic.twitter.com/KeqzVbBf3k

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 15, 2025

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी आज जाएंगे वाराणसी, सुरक्षा इंतजामों का करेंगे निरीक्षण..
Next: CM Dhami Tribute Pandit Badri Datt: स्वंतत्रता संग्राम सेनानी पंडित बद्री दत्त पांडे की जयंती आज, सीएम धामी ने किया नमन…

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.