लंबी दूरी के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच अब साप्ताहिक स्पेशल फेयर ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों, खासकर इटारसी होकर गुजरेगी, जिससे भोपाल संभाग और आसपास के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों की लगातार मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है।
5 मार्च से 27 दिसंबर 2030 तक चलेगी ट्रेन
पश्चिम मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि सूबेदारगंज–LTT साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मार्च 2026 से 27 दिसंबर 2030 तक दोनों दिशाओं में प्रति सप्ताह अपने तय दिन पर चलाई जाएगी। यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया और इटारसी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
ट्रेन नंबर 04115: सूबेदारगंज से LTT
ट्रेन संख्या 04115 सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन
- सतना – रात 00.15 बजे
- मैहर – 00.48 बजे
- कटनी – 01.55 बजे
- जबलपुर – 03.20 बजे
- नरसिंहपुर – 04.33 बजे
- पिपरिया – 05.38 बजे
- इटारसी – सुबह 07.40 बजे
होकर शुक्रवार रात 20.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 04116: LTT से सूबेदारगंज
वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 04116 प्रत्येक शुक्रवार रात 22.50 बजे LTT से प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन
- इटारसी – सुबह 11.15 बजे
- पिपरिया – 12.24 बजे
- नरसिंहपुर – 13.30 बजे
- जबलपुर – 15.30 बजे
- कटनी – 16.50 बजे
- मैहर – 17.43 बजे
- सतना – 18.50 बजे
होकर तीसरे दिन रविवार सुबह 07.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।
बॉक्स: इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन
फतेहपुर, गोविन्दपुरी, भरुआसुमेरपुर, रागौल, बाँदा, चित्रकूटधाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना भी जानिए
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें
- 06 एसी थ्री टियर
- 04 एसी थ्री टियर इकॉनमी
- 06 स्लीपर क्लास
- 04 जनरल सेकेंड क्लास
- 01 जनरेटर कार
- 01 एसएलआरडी
शामिल रहेंगे।
बॉक्स: 30 मार्च से LHB कोच में चलेगी नर्मदा एक्सप्रेस
रेल प्रशासन ने एक और बड़ा फैसला लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस के रेक को ICF से बदलकर LHB कोच में परिवर्तित किया जा रहा है।
- ट्रेन संख्या 18234 बिलासपुर से 30 मार्च से
- ट्रेन संख्या 18233 इंदौर से 31 मार्च से
LHB कोच के साथ चलेगी।
इस ट्रेन में कुल 22 LHB कोच होंगे, जिनमें एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थर्ड, स्लीपर, जनरल, एसएलआरडी और जनरेटर कार शामिल हैं।
